 |
पटना। बिहार में बंधक पुलिसकर्मियों की रिहाई पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संतोष प्रकट हुए नक्सलियों से मुख्यधारा में लौटने की अपील की है।
|
|
|
शिव सेना समर्थकों के एक धड़े ने आपस में लड़ रहे उद्धव और राज ठाकरे के आवासों के बीच रविवार को मौन जुलूस निकाला। यह दोनों भाइयों में एकता के लिए किया गया प्रयास था। पार्टी ने हालांकि इसे जनता को गुमराह करने का प्रयास बताया।
|
|
|
हैदराबाद। आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग (एपीपीएससी) की रविवार को आयोजित परीक्षा के दौरान तेलंगाना क्षेत्र में छिटपुट हिंसा की घटनाएं हुईं। तेलंगाना समर्थक छात्रों ने या तो परीक्षा का बहिष्कार किया या परीक्षा केंद्रों पर प्रदर्शन किया।
|
|
|
पटना। बिहार में एक सप्ताह पहले नक्सलियों द्वारा बंधक बनाए गए पुलिसकर्मियों की रिहाई की जानकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी नहीं है, जबकि स्थानीय मीडिया कह रहा है कि रविवार की सुबह नक्सलियों ने पुलिसकर्मियों को द्वारा रिहा कर दिया है। प्रशासन ने भी अभी तक रिहाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लिहाजा इस मामले पर असमंजस बरकरार है।
|
|
|
बेंगलुरू। भारतीय चंद्र मिशन चंद्रयान-1 के दौरान लिए गए चंद्रमा के दुर्लभ चित्रों और वैज्ञानिकों द्वारा जुटाए गए विस्तृत आंकड़ों को इस साल के अंत तक सार्वजनिक किया जाएगा।
|
|
|
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में रविवार को एक ट्रक और छोटे वाहन की भिडंत में कम से कम नौ लोग मारे और छह गंभीर रूप से घायल हो गए।
|
|
|
नई दिल्ली। दिल्ली में रविवार सुबह मूसलाधार बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई लेकिन विभिन्न इलाकों में पानी भर जाने से यातायात जाम की स्थिति पैदा हो गई।
|
|
|
रायपुर। नक्सली विरोधी संगठन सलवा जुडूम के नेताओं के नेताओं का कहना है कि नक्सली सुनियोजित ढंग से उनको निशाना बना रहे हैं। एक समय संगठन को हथियारबंद करने के आरोप का सामना करने वाली छत्तीसगढ़ सरकार ने भी अब उनकी उपेक्षा शुरू कर दी है।
|
|
 |
भुवनेश्वर। भारत ने रविवार को सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस सफल परीक्षण किया।
|
|
|
नई दिल्ली। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव प्रकाश करात ने शनिवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से भेंट की और जम्मू एवं कश्मीर की समस्या के हल के लिए राज्य के लोगों से बिना शर्त राजनीतिक वार्ता के लिए साहसिक राजनीतिक पहल करने को कहा।
|
|