सियोल से लौटने के बाद PM ब्रिक्स सम्मेलन में व्यस्त
Misc
agency
नई दिल्ली | दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में परमाणु सुरक्षा सम्मेलन से लौटने के 30 घंटे बाद ही प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एक बार फिर उच्च स्तरीय कूटनीति कार्यक्रम में व्यस्त होने जा रहे हैं। यहां गुरुवार से शुरू होने जा रहे ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन दक्षिण अफ्रीका) सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री रूस, चीन तथा दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्राध्यक्षों से द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे।
कश्मीर में लश्कर के 5 आंतकवादी ढेर
Misc
agency
श्रीनगर | जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ दो अलग-अलग मुठभेड़ों में लश्कर-ए-तैयबा के पांच आतंकवादी मारे गए। यह जानकारी पुलिस ने दी है।
कश्मीर में लश्कर के 5 आंतकवादी ढेर
Misc
agency
श्रीनगर | जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ दो अलग-अलग मुठभेड़ों में लश्कर-ए-तैयबा के पांच आतंकवादी मारे गए। यह जानकारी पुलिस ने दी है।
कृषि परियोजना के लिए 11 करोड़ डॉलर देगा विश्व बैंक
Misc
agency
वाशिंगटन | विश्व बैंक ने भारत में राजस्थान कृषि प्रतिस्पर्धा परियोजना के लिए 10 करोड़ 90 लाख डॉलर मंजूर किया है। इसका उद्देश्य जल संसाधनों के सतत एवं प्रभावी इस्तेमाल के जरिये कृषि उत्पादकता बढ़ाना है। उम्मीद की जा रही है कि इससे प्रभावी जल प्रबंधन, फसल प्रबंधन, उन्नत कृषि प्रौद्योगिकी, किसान संगठनों एवं बाजार नवीनीकरण के जरिये राजस्थान के करीब 20 इलाकों में कृषि उत्पादकता बढ़ाने के साथ-साथ किसानों की आय में भी वृद्धि होगी।
इंडियन मुजाहिद्दीन का संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार
Misc
agency
नई दिल्ली | दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने पूर्वी दिल्ली के एक इलाके से इंडियन मुजाहिद्दीन
सेना प्रमुख के पत्र, तेलंगाना पर संसद में हंगामा
Misc
agency
नई दिल्ली | सेना प्रमुख जनरल वी. के. सिंह द्वारा प्रधानमंत्री को लिखे पत्र पर हुए हंगामे के कारण बुधवार दोपहर 12 बजे तक राज्यसभा की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी, जबकि रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी ने सदन को आश्वस्त किया कि सरकार उचित समय पर इस पर जवाब देगी।
खुद को आग लगाने वाले तिब्बती प्रदर्शनकारी की मौत
Misc
agency
नई दिल्ली | चीन के राष्ट्रपति हू जिंताओ की भारत यात्रा के विरोध में सोमवार को जंतर-मंतर पर खुद को आग लगाने वाले तिब्बती प्रदर्शनकारी युवक की बुधवार सुबह राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। अस्पताल के प्रवक्ता ने आईएएनएस से कहा, "बुरी तरह जल चुके जैमफेल येशी (27) को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले दो दिन से उसका इलाज चल रहा था। लेकिन बुधवार सुबह नौ बजे उसने दम तोड़ दिया।"
agency
सीधी | मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह विवादों में घिर गए हैं। विवाद की वजह सीधी जिले में जनजातीय वर्ग के लोगों से उनके पैर धुलवाने की तस्वीरें हैं। इस घटना ने सिंह पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हमला करने का मौका दे दिया है।
मणिपुर में 52 विद्रोहियों ने किया समर्पण
Misc
agency
इम्फाल | मणिपुर में प्रतिबंधित संगठन युनाइटेड ट्राइबल लिबरेशन आर्मी (उटला) से जुड़े 52 विद्रोहियों ने मंगलवार को इम्फाल में आयोजित एक आधिकारिक कार्यक्रम में आत्मसमर्पण कर दिया।
उप्र में 120 पीपीएस अधिकारियों के तबादले
National
agency
लखनऊ | उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार ने लगातार दूसरे दिन पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल करते हुए 120 प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) अधिकारियों के स्थानांतरण कर दिए। गृह विभाग की तरफ से मंगलवार आधी रात बाद (एक बजे) एक प्रेस नोट जारी कर राज्य सरकार के इस कदम की जानकारी दी गई। जिन 120 पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं उसमें लखनऊ
Know when the festival of colors, Holi, is being observed in 2020 and read its mythological significance. Find out Holi puja muhurat and rituals to follow.
मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।