Khabar RSS Feed
सेंसेक्स में 371 अंकों की गिरावट National

agency

देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को भारी गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 371.01 अंकों की गिरावट के साथ 16,469.79 पर और निफ्टी 112.45 अंकों की गिरावट के साथ 4,944.15 पर बंद हुए।

शुक्रवार को रामलीला मैदान पहुंचेंगे अन्ना हजारे National

agency

भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रभावी लोकपाल की मांग को लेकर तिहाड़ जेल में अनशन पर बैठे अन्ना हजारे शुक्रवार से रामलीला मैदान जाएंगे।

अब रामलीला मैदान में होगा अन्ना हजारे का अनशन National

agency

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने रामलीला मैदान में अनशन करने के दिल्ली पुलिस के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है लेकिन वह यह अनशन कितने दिनों तक कर सकेंगे, इसे लेकर अभी तक कोई सहमति नहीं बन पाई है। अन्ना हजारे कम से कम 30 दिनों की अनुमति देने की मांग पर अड़े हुए हैं जबकि दिल्ली पुलिस सात से 10 दिनों तक ही उन्हें अनुमति देना चाहती है।

न्यायमूर्ति सेन के खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही शुरू National

agency

कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सौमित्र सेन के खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही बुधवार को शुरू हो गई। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के सांसद सीताराम येचुरी ने राज्यसभा में न्यायमूर्ति सेन के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पेश किया।

अन्ना हजारे ने की शांति बनाए रखने की अपील National

agency

सरकार और अन्ना हजारे पक्ष के बीच अनशन स्थल को लेकर चल रही वार्ता के बीच खुद सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

तिहाड़ के बाहर अन्ना हजारे समर्थकों का हुजूम National

agency

अन्ना हजारे द्वारा अपनी मांगें पूरी होने तक जेल से बाहर आने से मना करने के बाद हजारों की संख्या में उनके समर्थक तिहाड़ जेल के बाहर जमा हो गए। इससे पहले मंगलवार को उन्होंने कैंडल मार्च और नारेबाजी के जरिये अन्ना हजारे के प्रति अपना समर्थन जताया।

दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ा National

agency

दिल्ली में यमुना का जलस्तर बुधवार को खतरे के निशान के नजदीक पहुंच गया। इस वजह से अधिकारियों ने यमुना से सटे निचले इलाकों को खाली करा लिया है। हरियाणा के हथिनीकुण्ड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण यह स्थिति आई है।

राष्ट्रपति से मिलेंगे बाबा रामदेव National

agency

गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की गिरफ्तारी के विरोध में योग गुरु बाबा रामदेव बुधवार को राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपेंगे।

मप्र में अन्ना हजारे समर्थक शेहला मसूद की हत्या National

agency

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आरटीआई कार्यकर्ता व अन्ना हजारे की समर्थक शेहला मसूद की मंगलवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है।

अन्ना के समर्थन में हिमाचल में अनशन National

agency

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के समर्थन में हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में मंगलवार सुबह कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया। अन्ना हजारे को राजधानी दिल्ली में उनके प्रस्तावित अनशन से पहले ही हिरासत में ले लिया गया है।

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020