 |
नयी दिल्ली। अभिनेता आशुतोष राना एक बार फिर छोटे पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। राना स्टार प्लस के नये धारावाहिक 'कली एक अग्नि परीक्षा' में काम कर रहे हैं। इस शो में राना अपनी छवि के अनुसार ही एक नकारात्मक चरित्र निभा रहे हैं।
|
|
 |
नई दिल्ली। आज का युवा टेलीविजन पर 'लड़का-लड़की मिले और उनके बीच प्यार हुआ' जैसी कहानी नहीं देखना चाहते। आज की पीढ़ी को टीवी पर 'प्यार, सेक्स और धोखा' से जुड़े कार्यक्रम पसंद हैं।
|
|
 |
इंडियन आइडल-5 के नतीजों का ऐलान आखिरकार हो गया। मुंबई में एक भव्य कार्यक्रम में रुपहले पर्दे के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने इंडियन आइडल-5 के विजेता का ऐलान किया। अमिताभ बच्चन ने आंध्र प्रदेश के श्रीराम चंद्र को विजेता घोषित किया।
|
|
 |
अक्टूबर महीने में त्योहारों के मौसम में अक्सर बॉलीवुड सितारे बॉक्सऑफिस पर छाए रहते हैं लेकिन इस बार तीन अभिनेता छोटे पर्दे को अपना रणक्षेत्र बनाएंगे। अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और सलमान अपने-अपने रियलिटी शो के साथ दर्शकों से मुखातिब होंगे।
|
|
 |
टेलीविजन कलाकार सहरीश खान और उनके कथित प्रेमी जहांगीर खान के परिवारों को आल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी की मजलिस-ए-शूरा ने मुस्लिम समाज से बाहर निकालने का निर्णय लिया है। सहरीश टीवी सीरियल 'प्रतिज्ञा' में रोली की भूमिका निभा रही हैं।
|
|
 |
राजस्थान के जोधपुर के एक छोटे से गांव से निकलकर इंडियन आईडल-5 में टॉप-4 तक पहुंचने वाले 19 साल के स्वरुप खान का सफर आखिरकार थम गया। स्वरुप खान आखिरी तीन प्रतियोगी में पहुंचने में विफल रहे। अब आखिरी मुकाबला राकेश मैनी, श्रीराम और भूमि त्रिपाठी के बीच होगा। इंडियन आईडल-4 का फाइनल मुकाबला 15 अगस्त को होगा।
|
|
 |
बिग बॉस के अगले संस्करण में शाहरुख खान के नजर आने की चर्चाओं के बीच यह बाजी उनके प्रतिद्वंद्वी सलमान खान ने मार ली है। अब इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि बिग बॉस के चौथे संस्करण में वह अमिताभ बच्चन की जगह लेंगे।
|
|
 |
'फैशन' और 'दोस्ताना' जैसी फिल्मों में अपनी छरहरी काया दिखाने के बाद अब बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा कलर्स पर प्रसारित होने वाले रोमांचक रिएलिटी शो 'फीयर फैक्टर-खतरों के खिलाड़ी-3' में नए अंदाज में नजर आएंगी।
|
|
 |
फिल्म '3 इडियट्स' में चतुर रामालिंगम की भूमिका निभाकर मशहूर हो चुके अभिनेता ओमी वैद्य स्टार प्लस के बच्चों के म्यूजिक रियलिटी शो 'छोटे उस्ताद' के दूसरे हिस्से के प्रस्तोता होंगे।
|
|
 |
स्टार प्लस टेलीविजन का मशहूर डांस रिएलिटी शो 'जरा नच के दिखा 2' के फाइनल मुकाबले में शनिवार को लड़कियों के ग्रुप 'मशक्कली गर्ल' ने खिताबी मुकाबला जीत लिया।
|
|