 |
लंदन। वैज्ञानिकों ने 3डी कंप्यूटर प्रौद्योगिकी की मदद से कवि और नाटककार विलियम शेक्सपीयर की पहली वास्तविक तस्वीर बनाई है।
|
|
 |
नई दिल्ली। दुनिया की सबसे लंबी कढ़ाईदार साड़ी डिजाइन करने वाले सुनीत वर्मा का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्डस में दर्ज हो गया है। इस साड़ी की लंबाई 55 मीटर है।
|
|
 |
लंदन। ब्रिटेन में करीब 3.75 किलोग्राम वजन वाले एक आलू को विश्व का सबसे बड़ा आलू कहा जा रहा है।
|
|
 |
लंदन। रोजाना 40 सिगरेट फूंकने वाले इंडोनेशिया के दो वर्षीय बच्चे ने अब अपनी इस लत से छुटकारा पा लिया है। पुनर्वास केंद्र में इलाज के बाद उसमें यह बदलाव आया।
|
|
 |
इंदौर। यदि आप सांप्रदायिक सद्भाव और सर्वधर्म-संभाव की झलक देखना चाहते हैं तो इंदौर के राधा-कृष्ण मंदिर चले आइए, जहां भगवद गीता और कुरान एक साथ रखे हैं। इतना ही नहीं यहां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर दोनों धार्मिक ग्रंथों की साथ में पूजा करने का दौर भी लगभग 100 से अधिक वर्षों से चला आ रहा है, जो आज भी जारी है।
|
|
 |
मास्को। स्वीडन के एक गोताखोर ने बाल्किट सागर से दुनिया की सबसे पुरानी शैम्पेन शराब खोज निकाली है। इस गोताखोर को 230 वर्ष पहले डूबे एक जहाज के मलबे से शैम्पेन की कई बोतलें मिली हैं।
|
|
 |
बीजिंग। चीन की राजधानी बीजिंग में 19 वर्षीया एक छात्रा ने कॉलेज में पहले दिन उपस्थित होने के लिए अपने पिता के साथ साइकिल चलाते हुए 1,200 किलोमीटर की दूरी तय की।
|
|
 |
हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के सिविल न्यायालय में पिछले सप्ताह एक कनिष्ठ न्यायाधीश जे. वी. वी. सत्यनारायण मूर्ति ने एक दिन में रिकॉर्ड 111 मामलों का निपटारा तो कर दिया लेकिन ऐसा कर उन्होंने वकील समुदाय के एक वर्ग की नाराजगी मोल ले ली है।
|
|
 |
लंदन। स्पाइडर मैन की तरह दीवारों पर रेंग पाने का आपका सपना जल्दी ही हकीकत में बदल सकता है। कैलीफोर्निया के स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के शोधकर्ता ऐसे दस्ताने और जूते बना रहे हैं जो दीवारों पर चिपक सकें और जिनकी मदद से दीवारों पर चढ़ा जा सके।
|
|
 |
बीजिंग। चीन में एक आदमी ने बरसों से इकट्ठे किए एक युआन के नोटों के बंडलों से 100,000 युआन (14,700 डॉलर) कीमत की एक कार खरीदी है।
|
|