चिदम्बरम दंडनीय अपराध के दोषी : भाजपा
samanya
agency
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम के खिलाफ अपने एक पूर्व मुवक्किल की मदद के लिए अपने पद के कथित दुरुपयोग को 'दंडनीय अपराध' बताते हुए कहा कि उन्हें मंत्री पद से हटा देना चाहिए। भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से कहा कि वह इसका फैसला चिदम्बरम पर न छोड़ें कि उन्हें इस्तीफा देना चाहिए या नहीं, बल्कि उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटा दें।
राहुल का मुलायम पर प्रहार महज नाटक : भाजपा
Khabar
agency
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजप) ने उत्तर प्रदेश के दौरे पर आए कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी द्वारा लगातार समाजवादी पार्टी (सपा) पर किए जा रहे तीखे प्रहारों को महज एक नाटक बताया है।
लंदन ओलम्पिक : टिकटों का पुनर्विक्रय 6 जनवरी से
Khel
agency
लंदन। लंदन ओलम्पिक की आयोजन समिति ने इस बात की पुष्टि की है कि विभिन्न खेल स्पर्धाओं के लिए टिकटों का पुनर्विक्रय छह जनवरी से शुरू होगा। जिन लोगों ने सीधे आयोजन समिति से टिकट खरीदे हैं, वे अपने टिकटों का पुनर्विक्रय वेबसाइट-टिकट्स डॉट लंदन2012 डॉट कॉम के माध्यम से 6 जनवरी से तीन फरवरी के बीच कर सकते हैं।
स्विंग होगा हमारा प्रमुख हथियार : जहीर
Khel
agency
कैनबरा। भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख गेंदबाज जहीर खान ने कहा है कि रन बनाने के लिए संघर्ष करते आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी क्रम के खिलाफ उनकी टीम स्विंग को अपने प्रमुख हथियार के तौर पर उपयोग में लाएगी। जहीर के मुताबिक हाल के दिनों में मेजबान टीम की स्विंग गेंदबाजी के खिलाफ खराब प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय टीम इस कला को प्रमुखता से आजमा सकती है।
एक जनवरी से 'जेल भरो'आंदोलन: अन्ना हजारे
samanya
agency
नई दिल्ली। भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने आंदोलन की रणनीति तय करते हुए जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने गुरुवार को घोषणा की कि यदि संसद के मौजूदा सत्र में एक प्रभावी लोकपाल विधेयक पारित नहीं हुआ तो एक जनवरी से 'जेल भरो' आंदोलन शुरू किया जाएगा और वह 27 दिसम्बर से मुम्बई में अनशन करेंगे। अन्ना हजारे ने अपने टीम के सदस्यों के साथ बैठक के बाद पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यदि लोकपाल विधेयक पारित करने में समय एक मुद्दा है, तो 22 दिसम्बर को समाप्त हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र की अवधि को बढ़ा देना चाहिए।
चिकित्सा निदान में महत्वपूर्ण हो सकते हैं कैमरा फोन
Technology
agency
लंदन। कैमरा फोन चिकित्सा निदान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। हाल ही में हुए एक अध्ययन में यह खुलासा हुआ है। खासतौर पर ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में ये उपयोगी हो सकते हैं। नीदरलैंड के रॉयल ट्रापिकल इंस्टीट्यूट के शोधकर्ता कोसजे तुईज्न ने बताया कि दो मैगापिक्सल कैमरा स्पष्ट माइक्रोस्कोपी छवियों (माइक्रोस्कोप के इस्तेमाल से ली जाने वाली तस्वीरें) को लेने में सक्षम है, जिन्हें एक विशेषज्ञ द्वारा विश्लेषण के लिए एक वेबसाइट पर भेजा जा सकता है।
अर्जेंटीना से हारी भारतीय महिला हॉकी टीम
Khel
agency
नई दिल्ली। अर्जेटीना ने ब्राजील के पाराना में जारी चार देशों के महिला हॉकी टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में भारतीय टीम को 3-1 से हरा दिया। हॉकी इंडिया (एचआई) से प्राप्त जानकारी के मुताबिक भारतीय टीम गुरुवार को खेले गए इस मैच में मध्यांतर से पहले एक भी गोल नहीं कर सकी जबकि अर्जेटीनी टीम दो गोल करने में सफल रही।
रिजर्व बैंक की दरों में वृद्धि की सम्भावना कम
Khabar
agency
नई दिल्ली। औद्योगिक उत्पादन में गिरावट और विकास दर घटने के कारण कारोबारी जगत का अनुमान है कि भारतीय रिजर्व बैंक आगामी मौद्रिक समीक्षा में मुख्य दरों में वृद्धि नहीं करेगा। रिजर्व बैंक मध्य तिमाही समीक्षा शुक्रवार को जारी करेगा।
हमारी सोच से कहीं अधिक चतुर होते हैं कौवे
Rang-Rangili
agency
लंदन। कौवे हमारी सोच से कहीं अधिक चतुर होते हैं। उनमें सीखने और नए साधनों का इस्तेमाल करने की समझ होती है। यही कारण है कि जब आप उन पर बंदूक से निशाना लगाने की नकल भी कर रहे हों तो वे छतों और खम्भों से उड़ जाते हैं। विज्ञान पत्रिका 'पब्लिक लाइब्रेरी ऑफ साइंस' में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार ऑकलैंड (न्यूजीलैंड) और कैम्ब्रिज (ब्रिटेन) विश्वविद्यालयों द्वारा कराए गए शोध से पता चला है कि कौवे नए उपकरणों से सीखने की प्रक्रिया में सतत लगे रहते हैं।
खाद्य महंगाई दर में गिरावट
Khabar
agency
नई दिल्ली। देश में खाद्य महंगाई दर में तीन दिसम्बर को समाप्त हुए सप्ताह में तेज गिरावट दर्ज की गई और यह घटकर 4.35 फीसदी पर आ गई। पिछले करीब चार वर्षो में खाद्य महंगाई की यह सबसे कम दर है। खाद्य महगाई की दर में यह गिरावट प्याज, आलू तथा सब्जियों की कीमत घटने के कारण आई है। यह जानकारी गुरुवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में सामने आई है।
Know when the festival of colors, Holi, is being observed in 2020 and read its mythological significance. Find out Holi puja muhurat and rituals to follow.
मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।