ओडिशा में नक्सलियों ने किया विधायक का अपहरण
samanya
agency
भुवनेश्वर | नक्सलियों ने शनिवार तड़के ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) के एक विधायक का अपहरण कर लिया। पुलिस अधिकारी सूर्यमणि प्रधान ने आईएएनएस को बताया कि करीब 100-150 नक्सलियों ने राजधानी भुवनेश्वर से 500 किलोमीटर की दूरी पर कोरापुट व लक्ष्मीपुर के बीच एक पहाड़ी इलाके से 37 वर्षीय झिना हिकाका का अपहरण कर लिया।
PM परमाणु-सुरक्षा शिखर सम्मेलन के लिए सियोल रवाना
samanya
agency
नई दिल्ली | प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह शनिवार को 26-27 मार्च को सियोल में होने वाले परमाणु सुरक्षा शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो गए। इससे पहले वह दक्षिण कोरिया की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। परमाणु सुरक्षा शिखर सम्मेलन में सिंह अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा सहित विश्व के 57 अन्य नेताओं के साथ शिरकत करेंगे। शिखर सम्मेलन में परमाणु आतंकवाद से उपजे वैश्विक खतरे व आतंकवादियों को संवेदनशील परमाणु सामग्री व प्रौद्योगिकी तक पहुंचने से रोकने के लिए उठाए जाने वाले आवश्यक कदमों पर चर्चा होगी।
आरकॉम ने एप्लीकेशंस अवेयर नेटवर्क सेवा का किया विस्तार
Technology
agency
मुम्बई | रिलायंस कम्युनिकेशंस ने बुधवार को देश में अपने एप्लिकेशन अवेयर नेटवर्क सेवा के विस्तार की घोषणा की। इससे देश के कारोबारियों को अपने कारोबार को बेहतर करने के लिए बेहतर नेटवर्क अपनाने का विकल्प हासिल होगा। रिलायंस कम्युनिकेशंस के ग्लोबल एंटरप्राइज बिजनेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पुनीत गर्ग ने कहा, "बड़ी कम्पनियों के बड़े क्षेत्रों में अपने नेटवर्क में फैले कर्मचारियों, उपभोक्ताओं और उपकरणों से जुड़े रहना होता है। इसलिए इस सेवा का मकसद कारोबारियों को बेहतर विकल्प पेश करना है।"
गरीबी रेखा की नई परिभाषा गरीबों का मजाक : रमन
Khabar
agency
रायपुर | छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने शुक्रवार को योजना आयोग की गरीबी रेखा की नई परिभाषा को 'गरीबों का मजाक' करार दिया। जब मीडियाकर्मियों ने रमन से गरीबी रेखा की नई विवादास्पद परिभाषा के विषय में पूछा तो सिंह ने कहा, "जिन लोगों ने गरीबी रेखा की परिभाषा तैयार की है उन्हें गांवों व गरीबों के आधारभूत मुद्दों की समझ नहीं है। वास्तव में नई परिभाषा गरीबों का मजाक है।"
भरोसा नहीं कब हो जाए मध्यावधि चुनाव : मुलायम
samanya
agency
लखनऊ | मध्याविध चुनावों की आशंका जाहिर करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की अखिलेश यादव सरकार को निर्देश दिया कि वह एक साल के अंदर अपने घोषणा पत्र के सारे वादे पूरे कर ले क्योंकि इस बात का कोई भरोसा नहीं कि 2014 के लोकसभा चुनाव कब हो जाएं। डॉ. राम मनोहर लोहिया की 102वीं जयंती के मौके पर राजधानी के गोमती नगर स्थित लोहिया पार्क में आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए मुलायम ने सपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से कहा
हेलीकाप्टर की मदद से कैदी फरार
Rang-Rangili
agency
मास्को | रूस की एक जेल में हत्या के जुर्म में सजा काट रहा एक कैदी अपने साथियों द्वारा अपह्त हेलीकाप्टर की मदद से जेल से फरार हो गया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। पुलिस वोलोग्दा क्षेत्र में फरार हत्यारे की तलाश रही है। वह गुरुवार को शेकस्ना शहर स्थित कड़ी सुरक्षा वाली जेल से फरार हो गया था।
एयर इंडिया कर्मियों ने दी हड़ताल की चेतावनी
Khabar
agency
मुम्बई | एयर इंडिया के कर्मचारियों ने 31 मार्च तक बकाये का भुगतान नहीं होने पर दो अप्रैल से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। एयर इंडिया यूनियन के बैनर तले हड़ताल पर जाने की चेतावनी देने वालों में इंजीनियर व पायलट भी शामिल हैं। एयरलाइन के अधिकतम कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाली सात यूनियनों ने संयुक्त रूप से एयर इंडिया प्रबंधन से अपने बकाये के भुगतान के लिए लिखित आश्वासन भी मांगा है।
बच्चे के दूध के डब्बे में कंडोम!
Rang-Rangili
agency
बीजिंग | चीन में एक शख्स की हैरानगी का उस समय ठिकाना न रहा जब उसे बच्चों के लिए तैयार दूध के डब्बे में से कंडोम बरामद हुआ। यह दूध का डिब्बा उसने अपनी 14 महीने की बच्ची के लिए खरीदा था। समाचार पत्र 'चाइना डेली' के मुताबिक 28 वर्षीय ली जियामिंग ने कहा कि उसने खुद डब्बे में से कंडोम बरामद किया। पत्र ने ली के हवाले से लिखा है, "मैं हैरान था। मैंने उसी पल अपनी बच्ची को दूध देना बंद कर दिया।"
नेहा का दिल 'लूट' लेते हैं क्लीन शेव राहुल !
samanya
hindilok
कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के आलोचक भले ही उनकी राजनीतिक विचारधारा से सहमत न हों, लेकिन इस बात से तो इंकार नहीं किया जा सकता कि वह देश के 'मोस्ट एलिजबल बैचलर्स' की लिस्ट में शुमार हैं। राहुल जब भी युवाओं के बीच जाते हैं तो उनके चाहने वालों में लड़कियों की तादाद ज्यादा होती है।
पाकिस्तान में ओसामा का ठिकाना ध्वस्त
Videsh
agency
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में एबटाबाद में स्थित जिस आलीशान मकान में अमेरिकी सुरक्षा बलों ने आतंकवादी संगठन अलकायदा के सरगना ओसामा बिन लादेन को पिछले साल दो मई को मार गिराया था, उसे ध्वस्त कर दिया गया है। 'जियो न्यूज' के मुताबिक, एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया, "परिसर को ध्वस्त करने का काम शनिवार शाम को शुरू किया गया था, जो रविवार रात को पूरा हो गया।" इस दौरान किसी भी दुर्घटना से बचने के इंतजाम किए गए थे।
Know when the festival of colors, Holi, is being observed in 2020 and read its mythological significance. Find out Holi puja muhurat and rituals to follow.
मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।