इंदिरा नूई की आमदनी में वृद्धि
samanya
agency
वाशिंगटन | पेप्सिको की भारतीय मूल की अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी इंदिरा नूई ने 2011 में 1.71 करोड़ डॉलर की कमाई की है। यह धनराशि 2010 के उनके पैकेज से 5.8 प्रतिशत अधिक है।
केंद्रीय कर्मियों के महंगाई भत्ते में 7 फीसदी वृद्धि
Khabar
agency
नई दिल्ली | केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते में सात प्रतिशत की वृद्धि कर दी। मूल वेतन पर मिल रहे 58 फीसदी महंगाई भत्ते को बढ़ाकर 65 प्रतिशत किया गया है। इससे केंद्र सरकार के 40 लाख से अधिक कर्मचारी लाभान्वित होंगे। नया महंगाई भत्ता जनवरी 2012 से लागू होगा। महंगाई भत्ते में सात फीसदी वृद्धि का लाभ केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों को भी मिलेगा।
बिहार में खसरा ने ली 10 बच्चों की जान
Khabar
agency
पटना | बिहार के मधुबानी जिले के एक गांव में खसरा अपने पैर पसारता जा रहा है। अब तक इस बीमारी के कारण वहां कम से कम 10 बच्चों की मौत हो चुकी है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, "पिछले कुछ दिनों में आठ बच्चों की मौत हो चुकी है। बीते 24 घंटों में खसरा के कारण दो बच्चों की मौत हुई है। मधुबानी जिले के बिसी-पट्टी गांव में बड़ी संख्या में बच्चे इस बीमारी से पीड़ित हैं।"
कानपुर में डकैतों ने 2 बच्चों की हत्या की
Khabar
agency
लखनऊ | उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले के एक गांव में शुक्रवार देर रात डकैतों ने एक घर में जमकर लूटपाट की और विरोध करने पर दो बच्चों की हत्या कर वे फरार हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना शिवराजपुर के बर्राजपुर गांव की है। शैलेंद्र यादव नामक व्यक्ति के घर में शुक्रवार देर रात करीब एक दर्जन डकैतों ने जमकर लूटपाट की और विरोध करने पर उन्होंने दो बच्चों की हत्या कर दी।
संयुक्त राष्ट्र ने तिब्बत के हालात को गम्भीर माना : सांगय
Videsh
agency
धर्मशाला | संयुक्त राष्ट्र ने न्यूयार्क में भूख हड़ताल पर बैठे तीन तिब्बती युवकों को आश्वस्त किया है कि तिब्बत के अति गम्भीर हालत की जांच के लिए वहां एक विशेष दूत भेजा जाएगा। यह जानकारी निर्वासित तिब्बती सरकार के प्रधानमंत्री लोबसांग सांगय ने यहां शनिवार को दी है। सांगय ने एक बयान में कहा है, "संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने गुरुवार को तीनों अनशनकारियों से मुलाकात की। अधिकारी ने मौखिक और लिखित, दोनों रूपों में आश्वस्त किया कि संयुक्त राष्ट्र तिब्बत के अंदर के वास्तविक हालात की जांच के लिए एक विशेष दूत भेजेगा। हम समझते हैं कि यह तिब्बत में एक बहुत ही गम्भीर हालात की स्वीकारोक्ति है।"
अपहरण मामले पर ओडिशा विधानसभा में हंगामा
samanya
agency
भुवनेश्वर | नक्सलियों द्वारा एक जनजातीय विधायक का अपहरण करने के मामले पर शनिवार को ओडिशा विधानसभा में कांग्रेस व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। विधायक का अपहरण शनिवार तड़के हुआ। विधानसभा में प्रश्नकाल शुरू होते ही सदस्यों ने सरकार विरोधी नारे लगाए और अध्यक्ष के आसन के नजदीक पहुंच गए। जब मुख्यमंत्री नवीन पटनायक अपना वक्तव्य पढ़ने की कोशिश कर रहे थे तब भी सदस्य नारेबाजी करते रहे।
किम विश्व बैंक के अध्यक्ष नामित
Videsh
agency
वाशिंगटन | अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शुक्रवार को दक्षिण कोरिया मूल के डॉक्टर जिम योंग किम को विश्व बैंक का अध्यक्ष नामित किया। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक ओबामा ने ह्वाइट हाउस में किम के चयन की घोषणा की। ओबामा ने कहा कि डार्टमाउथ कॉलेज के अध्यक्ष किम के पास संस्थान का नेतृत्व करने के लिए आवश्यक अनुभव है।
पेट्रोल के दाम में हो सकती है वृद्धि
Khabar
agency
नई दिल्ली | लोगों को ऑटो एवं घरेलू ईंधन की कीमतों में एक बार फिर वृद्धि का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि कच्चे तेल के बढ़ते दाम और सरकारी तेल विपणन कम्पनियों (ओएमसी) के दबाव के चलते सरकार ईंधन के दामों की समीक्षा करने पर विचार कर रही है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री जयपाल एस. रेड्डी ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा, "हमारे मंत्रालय की सोच है कि सभी पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों पर फिर से विचार किए जाने की जरूरत है।"
बंधक संकट : वार्ता सही दिशा में, शनिवार को रहेगी जारी
Khabar
agency
भुवनेश्वर | ओडिशा के कंधमाल जिले में पिछले सप्ताह नक्सलियों द्वारा अगवा किए गए इटली के दो नागरिकों की सुरक्षित रिहाई के प्रयास जारी हैं। इस सिलसिले में चल रही वार्ता आगे बढ़ी है लेकिन अब तक कोई सहमति नहीं बन पाई है। शनिवार को भी वार्ता जारी रहेगी। नक्सलियों से शुक्रवार को फिर बातचीत हुई। बातचीत में नक्सलियों के दो वार्ताकार और तीन सरकारी अधिकारी शामिल थे। वार्ता कई घंटे चली। इस दौरान नक्सलियों के वार्ताकारों ने बातचीत में जेल में बंद एक शीर्ष नक्सल नेता को भी शामिल करने की मांग की लेकिन बाद में इस मुद्दे
किम विश्व बैंक के अध्यक्ष नामित
Videsh
agency
वाशिंगटन | अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शुक्रवार को दक्षिण कोरिया मूल के डॉक्टर जिम योंग किम को विश्व बैंक का अध्यक्ष नामित किया। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक ओबामा ने ह्वाइट हाउस में किम के चयन की घोषणा की। ओबामा ने कहा कि डार्टमाउथ कॉलेज के अध्यक्ष किम के पास संस्थान का नेतृत्व करने के लिए आवश्यक अनुभव है।
Know when the festival of colors, Holi, is being observed in 2020 and read its mythological significance. Find out Holi puja muhurat and rituals to follow.
मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।