अश्लील वीडियो देखने वाले कर्नाटक के 3 मंत्रियों का इस्तीफा
Khabar
agency
बेंगलुरू | कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के उन तीनों मंत्रियों ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया, जिन्हें एक दिन पहले ही विधानसभा में मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो देखते कैमरे में कैद कर लिया गया था। इन तीनों मंत्रियों में लक्ष्मण सवादी, सी. सी. पाटील और जे. कृष्णा पालेमार शामिल हैं। मुख्यमंत्री डी.वी. सदानंद गौड़ा ने संवाददाताओं को बताया कि तीनों मंत्रियों ने बुधवार सुबह स्वेच्छया अपने पदों से इस्तीफा दे दिया।
दूसरा ट्वेंटी-20 : भारत 8 विकेट से जीता
Khel
agency
मेलबर्न | भारतीय क्रिकेट टीम ने मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर शुक्रवार को खेले गए ट्वेंटी-20 मुकाबले में आस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हरा दिया। आस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए भारत के सामने 132 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे उसने गौतम गम्भीर (नाबाद 56), विराट कोहली (31) और वीरेंद्र सहवाग (23) की उम्दा बल्लेबाजी की बदौलत 19.4 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।
विशिष्ट पहचान पत्र पर बनी सुलह की रणनीति
samanya
agency
नई दिल्ली। देश के प्रत्येक नागरिक को पहचान पत्र देने की योजना पर उभरे मतभेदों पर शुक्रवार को एक सुलह की रणनीति बना ली गई। सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय और भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) को बिना दुहराव के नागरिकों के बॉयोमीट्रिक आंकड़े जुटाने के लिए कहा। यूआईडीएआई पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट समिति की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम और योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया के बीच जारी कथित लड़ाई का हल निकाल लिया गया। साथ ही योजना आयोग के तहत आने वाले यूआईडीएआई को 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 60 करोड़ कार्ड जारी करने की अनुमति दी गई।
18 माह के बच्चे ने सांप का सिर चबाया
Rang-Rangili
agency
मॉस्को। इजरायल के हैफा शहर में 18 महीने के एक बच्चे ने शयनकक्ष में आए एक सांप के सिर को चबा गया। वेब पोर्टल 'वाइनेट न्यूज' के अनुसार जब मां सुबह अपने बेटे के कमरे में पहुंची तो उसने देखा की बच्चा 35 सेंटीमीटर लम्बे मरे हुए सांप को चबा रहा है।
रूस ने भारत को परमाणु क्षमता सम्पन्न पनडुब्बी सौंपी
Khabar
agency
मास्को। रूस ने परमाणु हथियार ले जाने की क्षमता से युक्त के-152 नेरपा पनडुब्बी भारतीय नौ सेना को सौंप दी है। रूस ने 90 करोड़ डॉलर के समझौते के तहत परियोजना 971 श्चुका-बी श्रेणी की ये पनडुब्बी 10 साल के लिए भारत को दी हैं। इसे आईएएनएस चक्र नाम दिया जाएगा।
बाबा रामदेव पर फेंकी स्याही, सबने की निंदा
Khabar
agency
नई दिल्ली। योग गुरु बाबा रामदेव पर शनिवार को एक युवक ने स्याही फेंक दी। इससे उत्तेजित बाबा के समर्थकों ने युवक की बुरी तरह पिटाई कर दी। राजनीतिक दलों के साथ टीम अन्ना के सदस्यों ने भी इस घटना की निंदा करते हुए इसकी जांच कराने की मांग की है। राजधानी के कांस्टीट्यूशनल क्लब में शनिवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करने के बाद बाबा रामदेव अभी उठने ही वाले थे कि हाथों में वॉकी-टॉकी लिए वहां मौजूद एक युवक ने उन पर स्याही फेंक दी। स्याही बाबा के चेहरे पर गिरी। इसके दाग उनके कपड़ों पर साफ देखे जा सकते थे।
झारखण्ड रेल दुर्घटना में 5 की मौत
samanya
agency
रांची। झारखण्ड के साहिबगंज जिले के कारोनपुरोतो रेलवे स्टेशन के नजदीक बुधवार सुबह रेल दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हुए। दिल्ली जा रही ब्रह्मपुत्र मेल के स्टेशन पर खड़ी एक मालगाड़ी से टकराने से यह दुर्घटना हुई। जिले के पुलिस उपायुक्त अरुण कुमार सिंह ने आईएएनएस को बताया, "दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हुई है। 14 घायल हुए हैं। दो की हालत गम्भीर है।" उन्होंने बताया, "ब्रह्मपुत्र मेल की एक स्लीपर बोगी पटरी से उतर गई है। बचाव कार्य जारी है।"
रूस में भगवद् गीता पर प्रतिबंध की आशंका
samanya
agency
मास्को| हिंदुओं के पवित्र ग्रंथों में से एक भगवद् गीता पर रूस में कानूनी प्रतिबंध लगाए जाने और उसे पूरे रूस में 'उग्रवादी साहित्य' करार दिए जाने की आशंका उत्पन्न हो गई है। सरकारी अभियोजकों द्वारा दायर इससे सम्बंधित एक मामले में साइबेरिया के तोमस्क शहर की एक अदालत सोमवार को अपना अंतिम फैसला सुनाने वाली है।
सस्ते टैबलेट का इंतजार खत्म
Gadget
agency
दुनिया के सबसे सस्ते टैबलेट का इंतजार खत्म हो गया है। ‘आकाश’ नाम का यह टैबलेट 2500 रुपये में उपलब्ध है। इस टैबलेट को बनाया है‘डेटाविंड’कंपनी ने। जिसकी ऑनलाईन बिक्री शुरू हो गई है शुरूआत मे करीब 30 हजार टैबलेट बेचा जाऐगा। ऑडर के सात दिन के अन्दर डिलिवरी हो जाएगी।
मुम्बई में गुम हुईं वीणा मलिक
Khabar
agency
मुम्बई| विवादास्पद पाकिस्तानी अभिनेत्री व मॉडल वीणा मलिक मुम्बई में शुक्रवार सुबह से लापता हैं। उनके प्रबंधक ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी।
Know when the festival of colors, Holi, is being observed in 2020 and read its mythological significance. Find out Holi puja muhurat and rituals to follow.
मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।