श्री सत्य साईं के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरु
Khabar
agency
आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा का अंतिम संस्कार पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ प्रशांति निलयम में बुधवार सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शुरू हो गया।
माकपा का चिदम्बरम पर हल्ला-बोल
samanya
agency
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम पर 'गलतबयानी' करने का आरोप लगाया। चिदम्बरम ने पश्चिम बंगाल को देश का सबसे खराब प्रशासित राज्य बताया था।
भारत हो सहायक तमिल ईलम के निर्माण में: एस रामदौस
samanya
agency
पीएमके नेता एस. रामदौस ने मंगलवार को कहा कि भारत को श्रीलंका में एक स्वतंत्र तमिल ईलम राज्य के निर्माण के लिए कोशिश करनी चाहिए।
पटियाला हाउस में कलमाडी को मिले थप्पड़ और चप्पल
Khabar
agency
एक बेरोजगार व्यक्ति ने मंगलवार को भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कलमाडी पर उस समय थप्पड़ मार दिया, जब वह पटियाला हाउस अदालत में पेशी के जा रहे थे। साथ ही साथ युवक ने उन पर चप्पल भी उछाल दिया। यह घटना कलमाडी के अदालत परिसर में प्रवेश के समय हुई।
विकास यादव को भाई की शादी में शरीक होने की इजाजत
samanya
agency
दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को नीतीश कटारा हत्या मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे विकास यादव को शुक्रवार को अपने छोटे भाई की शादी में शामिल होने की अनुमति दे दी। विकास यादव तिहाड़ जेल में कैद है।
हसन अली की न्यायिक हिरासत अवधि 7 मई तक
Khabar
agency
मुम्बई की एक सत्र अदालत ने मंगलवार को अवैध सम्पत्ति जमा करने और कर चोरी के आरोपी हसन अली खान की न्यायिक हिरासत की अवधि सात मई तक के लिए बढ़ा दी है।
राजधानी लखनऊ सहित उप्र के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश
Khabar
agency
राजधानी लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार सुबह तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। बारिश के बाद भी आसमान में बादल के छाये होने से लोग गर्मी से राहत महसूस कर रहे हैं।
पटना में नकली नोट छपाई गिरोह का भांडा फोड़
Khabar
agency
पटना पुलिस ने मंगलवार तड़के राजधानी के दो थाना क्षेत्रों में स्थित ठिकानों पर छापेमारी करके नकली नोट छापने के कारखाने का पर्दाफाश किया है।
बिहार पंचायत चुनाव के तीसरे चरण हेतु मतदान बुधवार को
Khabar
agency
बिहार में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के तहत बुधवार को मतदान होगा। इस चरण में करीब 87 हजार उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करीब 52 लाख मतदाता करेंगे। मतदान को लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
मुंबई हमले में अमेरिका में चार लोगों पर आरोप दर्ज
Khabar
agency
अमेरिका के संघीय अभियोजकों ने नवम्बर 2008 में मुम्बई हमले की साजिश रचने के आरोपी पाकिस्तानी मूल के कनाडाई नागरिक तहव्वुर हुसैन राणा की मदद करने के आरोप में लश्कर ए-तैयबा से जुड़े चार आतंकियों पर मामला दर्ज किया है। सोमवार को शिकागो जिला अदालत में साजिद मीर, अबू काफा, मजहर इकबाल और मेजर इकबाल पर यह आरोप दर्ज किए गए। इन चारों पर भारत में हत्या का षड्यंत्र रचने का आरोप है साथ ही मीर, अबू काफा और मजहर इकबाल पर भारत में बम विस्फोट कराने का आरोप है।
Know when the festival of colors, Holi, is being observed in 2020 and read its mythological significance. Find out Holi puja muhurat and rituals to follow.
मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।