नूपुर को नहीं मिली जमानत
samanya
agency
नोएडा के बहुचर्चित आरुषि और हेमराज हत्या मामले में आरोपी नूपुर तलवार की जमानत याचिका बुधवार को अदालत ने यह कहकर खारिज कर दी कि वह फरार हो सकती हैं। सत्र एवं सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एस. लाल ने मंगलवार को जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया था।
वायु सेना में 377 पायलटों की कमी
Khabar
agency
वायु सेना में पायलटों की मौजूदा क्षमता उसकी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए पर्याप्त है। अभी पायलटों की संख्या पहली अप्रैल 2012 तक 3406 है जबकि स्वीकृत क्षमता 3783 की है, इस तरह 377 की कमी है।
सुकमा के जिलाधिकारी जल्द हो सकते हैं रिहा
samanya
agency
छत्तीसगढ़ के सुकमा के अगवा जिलाधिकारी एलेक्स पाल मेनन को जल्द ही रिहा करने पर सहमति बनती दिख रही है। नक्सलियों के वार्ताकार और सरकार मध्यस्थों के बीच सोमवार रात इस पर सहमति बनी कि नक्सलियों की मांगों पर विचार करने के लिए एक उच्चस्तरीय समिति बने।
अन्ना का महाराष्ट्र दौरा मंगलवार से
Khabar
agency
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे मजबूत लोकायुक्त विधेयक के लिए जागरूकता फैलाने हेतु मंगलवार को अपना पांच सप्ताह लम्बा महाराष्ट्र का दौरा शुरू करने जा रहे हैं। यह जानकारी उनके एक सहयोगी ने दी है।
अदालत ने नूपुर की जमानत अर्जी खारिज की
samanya
agency
नोएडा के वर्ष 2008 के बहुचर्चित आरुषि तलवार और हेमराज हत्याकांड में सोमवार को आरुषि की मां एवं दंत चिकित्सक नूपुर तलवार की जमानत की अर्जी गाजियाबाद में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने खारिज कर दी।
कोलकाता झोपड़पट्टी से लोगों को हटाना अपराध : सेन
Khabar
agency
मानवाधिकार कार्यकर्ता बिनायक सेन ने रविवार को राजधानी के पूर्वी इलाके नोनादांगा स्थित झोपड़पट्टी से लोगों को हटाए जाने को दुखद एवं एक बड़ा अपराध बताया। सेन ने पश्चिम बंगाल की सरकार पर अमानवीय होने का आरोप भी लगाया।
राष्ट्रपति चुनाव से पहले करुणानिधि से मिले एंटनी
samanya
agency
राष्ट्रपति चुनाव से पहले इस पर मंत्रणा के लिए रविवार को रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी ने द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के अध्यक्ष एम. करुणानिधि से मुलाकात की। मुलाकात को बेहद अच्छा बताते हुए एंटनी ने बाद में संवाददाताओं से कहा, "हम हमेशा उनके (करुणानिधि के) परामर्श का सम्मान करते हैं। उन्होंने जो कुछ भी कहा है, इस बारे में मैं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को बताऊंगा।"
बंगारु लक्ष्मण रिश्वत लेने के दोषी करार, हिरासत में लिए गए
samanya
agency
दिल्ली की एक अदालत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष बंगारू लक्ष्मण को 10 साल पुराने एक मामले में फर्जी हथियार विक्रेता से रिश्वत लेने का दोषी करार दिया है। अदालत सजा पर शनिवार को दलील सुनेगी।
भारत की उन्नति में बिहारियों का अहम योगदान : आनंद
samanya
agency
निर्धन छात्रों को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) की प्रवेश परीक्षा की मुफ्त तैयारी कराने के लिए सुपर-30 कोचिंग संस्था चलाने वाले आनंद कुमार का कहना है कि भारत की उन्नति में बिहारियों का अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि अब उनके राज्य के लोगों को बिहारी कहलाने में शर्म महसूस नहीं होती बल्कि गर्व का एहसास होता है।
मुम्बई में डब्बावालों ने शुल्क बढ़ाया
Khabar
agency
महंगाई से परेशान मुम्बई के प्रसिद्ध डब्बावालों ने अपने शुल्क में वृद्धि करते हुए एक जून से प्रति ग्राहक मासिक 50 रुपये अतिरिक्त लेने का फैसला किया है। नूतन मुम्बई टिफिन बॉक्स सप्लायर्स एसोसिएशन के सचिव किरन गंवाडे ने बताया कि ग्राहक के घर एवं कार्यालय के बीच की दूरी के अनुसार आठ से 10 फीसदी की वृद्धि होगी।
Know when the festival of colors, Holi, is being observed in 2020 and read its mythological significance. Find out Holi puja muhurat and rituals to follow.
मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।