तेवतिया को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Khabar
agency
ग्रेटर नोएडा के भट्टा-पारसौल में भूमि अधिग्रहण के विरुद्ध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर किसानों को हिंसा के लिए भड़काने के मामले में नई दिल्ली से गिरफ्तार किए गए किसान नेता मनवीर सिंह तेवतिया को स्थानीय अदालत ने रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस बीच पुलिस ने कहा कि उसने प्रदर्शन के दौरान तेवतिया द्वारा चुराई गई एक आधिकारिक राइफल बरामद कर ली है।
असम में रेल पटरी पर विस्फोट, 50 यात्री घायल
Khabar
agency
पश्चिमी असम के नलबाड़ी जिले में रविवार रात विद्रोहियों ने रेल पटरी पर विस्फोट किया जिससे गुवाहाटी-पुरी एक्सप्रेस के कम से कम 50 यात्री घायल हो गए। इनमें से कुछ की हालत गंभीर है।
सोनिया से मिले प्रधानमंत्री, मंत्रिमंडल फेरबदल पर हुई चर्चा
Khabar
agency
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलकर एक बार फिर से मंत्रिमंडल में फेरबदल पर चर्चा की। मंत्रिमंडल में फेरबदल
कालका-हावड़ा रेल हादसे में 63 की मौत, 150 से ज्यादा घायल
samanya
agency
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रविवार दोपहर कालका-हावड़ा एक्सप्रेस के 14 डिब्बों के पटरी से उतर जाने की वजह से कम से कम 63 लोगों की मौत हो गई और 150 से ज्यादा घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक मृतकों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। बहुत से लोग क्षतिग्रस्त डिब्बों में फंसे हुए हैं।
कालका-हावड़ा एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतरे, कई घायल
Khabar
agency
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के मालवा स्टेशन के समीप रविवार दोपहर कालका-हावड़ा एक्सप्रेस के 14 डिब्बों के पटरी से उतरने की वजह से कई यात्री घायल हो गए। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।
कैबिनेट फेरबदल पर फिर मिलेंगे सोनिया-मनमोहन
Khabar
agency
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह प्रस्तावित मंत्रिमंडल में फेरबदल के बारे में चर्चा करने के लिए रविवार को कांग्रेस सोनिया गांधी से एक बार फिर मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं ने शनिवार को भी बैठक की थी।
केरल मंदिर के खजाना मामले पर हिंदू संगठनों की बैठक
Khabar
agency
केरल के श्रीपद्मनाभस्वामी मंदिर के खजाने के तहखानों में अनुमानित एक लाख करोड़ रुपये मूल्य की सम्पत्ति मिलने के रहस्योद्घाटन पर अपना दृष्टिकोण तय करने के लिए 90 हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि 12 जुलाई को बैठक करेंगे। शुक्रवार को यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता ने दी।
डे हत्याकांड : 8 आरोपियों पर मकोका लगा
Khabar
agency
वरिष्ठ पत्रकार ज्योतिर्मय डे की कथित तौर पर माफिया डॉन छोटा राजन के इशारे पर हुई हत्या के करीब एक महीने बाद शुक्रवार को इस मामले के आठ आरोपियों पर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) लगाया गया।
बारिश से मुम्बई में मुश्किलें बढ़ीं
samanya
agency
मुम्बई में गुरुवार देर रात से लगातार हो रही बारिश से मौसम खुशगवार हो गया है। लोगों के चेहरे खिले हैं। लेकिन इसके साथ ही मुश्किल भी बढ़ गई है। सड़क और रेल परिवहन बाधित होने के अतिरिक्त खराब मौसम के कारण कुछ उड़ानें भी देरी से चलीं।
मुलायम को हिरासत में लेने के बाद रिहा किया गया
Khabar
agency
समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को गुरुवार को मुरादाबाद जाते समय हिरासत में ले लिया गया। बाद में हालांकि उन्हें रिहा कर दिया गया।
Know when the festival of colors, Holi, is being observed in 2020 and read its mythological significance. Find out Holi puja muhurat and rituals to follow.
मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।