सोशल मीडिया और लोकतंत्र पर देहरादून में दो दिवसीय गोष्ठी संपन्न
Khabar
agency
देहरादून । सोशल मीडिया को सामाजिक सरोकारों से जुडकर कार्य करना होगा और इसे लेकर जरूरत से ज्यादा आशावादी न हों। ये बातें जेएनयू के प्रो पुष्पेश पंत ने यहां एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज में 'सोशल मीडिया और लोकतंत्र' विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्टीय संगोष्ठी में व्यक्त किए। संगोष्ठी का आयोजन उत्तराखंड मुक्त विवि हल्द्वानी और फ्रेडरिच एबर्ट स्टिफतंग इंडिया ने किया।
सरकार की उल्फा के साथ बातचीत सकारात्मक रही
samanya
agency
नई दिल्ली | केंद्र सरकार और प्रतिबंधित यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा)के एक धड़े के बीच सोमवार की बातचीत रचनात्मक और सकारात्मक रही। यह जानकारी यहां अधिकारियों ने दी। सरकार के साथ वार्ता के इच्छुक उल्फा के इस धड़े के पांच सदस्यों ने केंद्रीय गृह सचिव आर.के. सिंह और गृहमंत्रालय के अन्य शीर्ष अधिकारियो के साथ बैठक की। उल्फा के सदस्यों की अगुवाई संगठन के अध्यक्ष अरबिंद राजखोवा ने की। सिंह ने यहां संवाददाताओं को बताया, "बातचीत रचनात्मक और सकारात्मक
गुजरात दंगा मामले में 23 सजा़,23 मजा़!
samanya
agency
अहमदाबाद | गुजरात में 2002 में हुए दंगों के सिलसिले में एक विशेष अदालत ने सोमवार को आनंद जिले के ओदे गांव में 23 लोगों की हत्या के मामले में 23 लोगों को दोषी करार दिया जबकि इतने ही लोगों को बरी कर दिया। यह घटना एक मार्च, 2002 की है। गोधरा में कार सेवकों से भरी रेलगाड़ी को जलाए जाने के बाद दंगाइयों ने ओदे गांव के पीरवाली भागोल की एक इमारत को आग लगा दी थी। इस आगजनी में 23 मुसलमानों की मौत हो गई थी।
खलील चिश्ती को जमानत
samanya
agency
नई दिल्ली | सर्वोच्च न्यायालय ने पाकिस्तानी चिकित्सक मोहम्मद खलील चिश्ती को सोमवार को जमानत दे दी। चिश्ती हत्या के एक मामले में अजमेर की जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा था। न्यायमूर्ति पी. सथासिवम की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च न्यायालय की खंडपीठ ने निचली अदालत द्वारा लगाई गई शर्तो के साथ 80 वर्षीय चिकित्सक की जमानत मंजूर कर ली। चिश्ती की अधिक उम्र व लम्बे समय तक जेल में रहने के
दीक्षित के खिलाफ मामले में फैसला सुरक्षित
Khabar
agency
नई दिल्ली | दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ एक मामले में अपना फैसला सुरक्षित रखा। दीक्षित पर 2008 के चुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप है। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट विजेता सिंह ने अपना फैसला
हादसे में लोक गायक सहित 6 की मौत
Khabar
agency
मथुरा | उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में सोमवार को एक सड़क हादसे में स्थानीय लोक गायक अशोक शर्मा सहित छह लोगों की मौत हो गई जबकि पांच घायल हो गए। आगरा-मथुरा राजमार्ग पर सुबह तेज रफ्तार मारुती कार के सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराने से कार में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। फराह थाना प्रभारी एस.एन.सिंह ने आईएएनएस को बताया कि शर्मा आगरा
बिहार में बस पलटने से 8 यात्रियों की मौत
Khabar
agency
सुपौल | बिहार के सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में रविवार की रात एक यात्री बस के सड़क के किनारे बने गड्ढे में पलट जाने से आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 30 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। पुलिस के अनुसार बस में 75 से 80 मजदूर सवार थे जो कोरियापट्टी से सहरसा जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 76 पर जदिया गांव के समीप सड़क के किनारे बने गड्ढे में बस पलट गई जिससे आठ लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में 30 से ज्यादा यात्री घायल हो गए।
झड़प के बाद पुराने हैदराबाद में कर्फ्यू लागू
Khabar
agency
हैदराबाद | आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद के पुराना शहर इलाके के कुछ हिस्सों में दो गुटों के बीच हुई झड़प के बाद रविवार को कर्फ्यू लगा दिया गया। पुलिस का कहना है कि दंगा प्रभावित इलाकों में तनाव बरकरार है लेकिन देर शाम तक स्थिति नियंत्रण में है। अनिश्चितकालीन कर्फ्यू जारी रहेगा। सुबह के समय कुरमागुडा में झगड़ा तब शुरू हुआ जब एक धार्मिक स्थल के समीप एक पशु के मांस के कुछ टुकड़े पाए गए। इस घटना के बाद अलग-अलग सम्प्रदाय के दो गुटों में झड़प हो गई। गुस्साए लोगों के एक समूह ने कई घरों, दुकानों पर हमला किया और कई वाहनों में आग लगा
जरदारी अपने वतन लौटे
samanya
agency
इस्लामाबाद | पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी अपनी एक दिन की भारत यात्रा के बाद रविवार देर शाम स्वदेश लौट आए। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की और अजमेर स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर जियारत की। समाचार चैनल 'जिओ न्यूज' के मुताबिक जरदारी के साथ गए शिष्टमंडल में उनके पुत्र बिलावल
भारत यात्रा पर जरदारी के साथ बिलावल भी आएंगे
Khabar
agency
नई दिल्ली | पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी अपने पिता एवं राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के साथ रविवार को भारत यात्रा पर आएंगे। विश्वस्त सूत्रों ने यह खबर दी है। जरदारी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा आयोजित
Know when the festival of colors, Holi, is being observed in 2020 and read its mythological significance. Find out Holi puja muhurat and rituals to follow.
मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।