भट्ट की सुरक्षा गुजरात सरकार की जिम्मेदारी : चिदम्बरम
samanya
agency
केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम ने शुक्रवार को कहा कि यह गुजरात सरकार का कर्तव्य है कि वह पुलिस अधिकारी संजीव भट्ट को सुरक्षा मुहैया कराए। भट्ट ने मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर राज्य में वर्ष 2002 में हुए साम्प्रदायिक दंगों में उनकी संलिप्तता का आरोप लगाया है।
कर चोरी में आरोपी हसन अली की जमानत याचिका खारिज
Khabar
agency
बम्बई उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को कर चोरी के कथित आरोपी हसन अली खान की जमानत याचिका खारिज कर दी। न्यायालय ने खान को पहले विशेष अदालत में जाने को कहा जो उसके खिलाफ धन की हेराफेरी के मामलों की सुनवाई कर रही है।
रजनीकांत को बीमारी के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी
Khabar
agency
तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत को शुक्रवार सुबह उल्टी की शिकायत होने पर चेन्नई के सेंट इसाबेल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में रखा गया। शाम को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
सपनों का घर मिलेगा 'वेब सिटी' में
Khabar
agency
दिल्ली जैसे महानगर में काम करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का यहां एक अपना आशियाना बनाने का सपना होता है लेकिन यहां आवासीय सम्पत्तियों और फ्लैट्स की कीमतें इतनी अधिक हैं उनके लिए अपने सपने को सच करना काफी मुश्किल होता है।
बिहार में पंचायत चुनाव के चौथे चरण हेतु मतदान आज
Khabar
agency
बिहार में पंचायत चुनाव के चौथे चरण के तहत शनिवार को राज्य के 38 जिलों के 62 प्रखण्डों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हुआ।
जिसका जनाधार होगा टिकट भी उसी को : राहुल गांधी
Khabar
agency
कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी उन्हीं को टिकट देगी जिनका अपने क्षेत्र में जनाधार होगा।
पुरुलिया कांड में भारत सरकार का कोई हाथ नहीं: सीबीआई
Khabar
agency
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को उन आरोपों को खारिज किया जिसमें कहा गया है कि पश्चिम बंगाल की मार्क्सवादी सरकार को अस्थिर करने के लिए वर्ष 1995 में पुरुलिया जिले में हथियारों को गिराया गया था और इस अभियान को भारत सरकार और एक विदेशी खुफिया एजेंसी ने अंजाम दिया था।
लोकपाल बिल में अड़चन पर पुन: आमरण अनशन: अन्ना
Khabar
agency
भ्रष्टाचार मिटाने के लिए जनता को एकजुट होने का आह्वान करते हुए जाने-माने समाजसेवी अन्ना हजारे ने शुक्रवार को एक बार फिर चेतावनी दी कि अगर सरकार ने लोकपाल विधेयक की राह में कोई बाधा उत्पन्न की तो वह फिर से आमरण अनशन करेंगे।
पायलट संघ की मान्यता रद्द करने के फैसले पर रोक नहीं
Khabar
agency
भारतीय व्यावसायिक पायलट संघ की मान्यता रद्द करने के एयर इंडिया के फैसले के खिलाफ दायर की गई याचिका को दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को खारिज कर दिया। संघ के सदस्य तीन दिन से हड़ताल पर हैं जिसके कारण कई उड़ानें रद्द हुई हैं।
न्यायमूर्ति दिनाकरन के खिलाफ जांच पर रोक
Khabar
agency
सर्वोच्च न्यायालय ने दुराचरण, भ्रष्टाचार और जमीन पर अवैध कब्जे के आरोप झेल रहे सिक्किम उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पी. डी. दिनाकरन के खिलाफ न्यायाधीशों की जांच समिति द्वारा की जा रही जांच पर शुक्रवार को रोक लगा दी।
Know when the festival of colors, Holi, is being observed in 2020 and read its mythological significance. Find out Holi puja muhurat and rituals to follow.
मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।