ओडिशा में नक्सलियों ने किया विधायक का अपहरण
Misc
agency
भुवनेश्वर | नक्सलियों ने शनिवार तड़के ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) के एक विधायक का अपहरण कर लिया। पुलिस अधिकारी सूर्यमणि प्रधान ने आईएएनएस को बताया कि करीब 100-150 नक्सलियों ने राजधानी भुवनेश्वर से 500 किलोमीटर की दूरी पर कोरापुट व लक्ष्मीपुर के बीच एक पहाड़ी इलाके से 37 वर्षीय झिना हिकाका का अपहरण कर लिया।
PM परमाणु-सुरक्षा शिखर सम्मेलन के लिए सियोल रवाना
Misc
agency
नई दिल्ली | प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह शनिवार को 26-27 मार्च को सियोल में होने वाले परमाणु सुरक्षा शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो गए। इससे पहले वह दक्षिण कोरिया की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। परमाणु सुरक्षा शिखर सम्मेलन में सिंह अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा सहित विश्व के 57 अन्य नेताओं के साथ शिरकत करेंगे। शिखर सम्मेलन में परमाणु आतंकवाद से उपजे वैश्विक खतरे व आतंकवादियों को संवेदनशील परमाणु सामग्री व प्रौद्योगिकी तक पहुंचने से रोकने के लिए उठाए जाने वाले आवश्यक कदमों पर चर्चा होगी।
भरोसा नहीं कब हो जाए मध्यावधि चुनाव : मुलायम
Misc
agency
लखनऊ | मध्याविध चुनावों की आशंका जाहिर करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की अखिलेश यादव सरकार को निर्देश दिया कि वह एक साल के अंदर अपने घोषणा पत्र के सारे वादे पूरे कर ले क्योंकि इस बात का कोई भरोसा नहीं कि 2014 के लोकसभा चुनाव कब हो जाएं। डॉ. राम मनोहर लोहिया की 102वीं जयंती के मौके पर राजधानी के गोमती नगर स्थित लोहिया पार्क में आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए मुलायम ने सपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से कहा
नेहा का दिल 'लूट' लेते हैं क्लीन शेव राहुल !
Misc
hindilok
कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के आलोचक भले ही उनकी राजनीतिक विचारधारा से सहमत न हों, लेकिन इस बात से तो इंकार नहीं किया जा सकता कि वह देश के 'मोस्ट एलिजबल बैचलर्स' की लिस्ट में शुमार हैं। राहुल जब भी युवाओं के बीच जाते हैं तो उनके चाहने वालों में लड़कियों की तादाद ज्यादा होती है।
विशिष्ट पहचान पत्र पर बनी सुलह की रणनीति
Misc
agency
नई दिल्ली। देश के प्रत्येक नागरिक को पहचान पत्र देने की योजना पर उभरे मतभेदों पर शुक्रवार को एक सुलह की रणनीति बना ली गई। सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय और भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) को बिना दुहराव के नागरिकों के बॉयोमीट्रिक आंकड़े जुटाने के लिए कहा। यूआईडीएआई पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट समिति की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम और योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया के बीच जारी कथित लड़ाई का हल निकाल लिया गया। साथ ही योजना आयोग के तहत आने वाले यूआईडीएआई को 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 60 करोड़ कार्ड जारी करने की अनुमति दी गई।
झारखण्ड रेल दुर्घटना में 5 की मौत
Misc
agency
रांची। झारखण्ड के साहिबगंज जिले के कारोनपुरोतो रेलवे स्टेशन के नजदीक बुधवार सुबह रेल दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हुए। दिल्ली जा रही ब्रह्मपुत्र मेल के स्टेशन पर खड़ी एक मालगाड़ी से टकराने से यह दुर्घटना हुई। जिले के पुलिस उपायुक्त अरुण कुमार सिंह ने आईएएनएस को बताया, "दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हुई है। 14 घायल हुए हैं। दो की हालत गम्भीर है।" उन्होंने बताया, "ब्रह्मपुत्र मेल की एक स्लीपर बोगी पटरी से उतर गई है। बचाव कार्य जारी है।"
रूस में भगवद् गीता पर प्रतिबंध की आशंका
Misc
agency
मास्को| हिंदुओं के पवित्र ग्रंथों में से एक भगवद् गीता पर रूस में कानूनी प्रतिबंध लगाए जाने और उसे पूरे रूस में 'उग्रवादी साहित्य' करार दिए जाने की आशंका उत्पन्न हो गई है। सरकारी अभियोजकों द्वारा दायर इससे सम्बंधित एक मामले में साइबेरिया के तोमस्क शहर की एक अदालत सोमवार को अपना अंतिम फैसला सुनाने वाली है।
चिदम्बरम के इस्तीफे को लेकर संसद की कार्यवाही बाधित
Misc
agency
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी सदस्यों ने संसद के दोनों सदनों में शुक्रवार को जमकर हंगामा किया, जिसके कारण महत्वपूर्ण प्रश्नकाल स्थगित करना पड़ा।
आरबीआई की दर वृद्धि पर लगा विराम
Misc
agency
मुम्बई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने वर्ष 2010 के प्रारम्भ से प्रमुख दरों में 13 बार वृद्धि करने के बाद विकास दर को बढ़ावा देने की कोशिश के तहत शुक्रवार को अपनी प्रमुख दरों में कोई वृद्धि नहीं की जबकि वार्षिक मुद्रास्फीति दर घटने से भी थोड़ी राहत मिली है।
मणिपुर में 57 विद्रोहियों ने किया आत्मसमर्पण
Misc
agency
इम्फाल। मणिपुर में गुरुवार को विभिन्न विद्रोही गुटों के 57 विद्रोहियों ने मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह की मौजूदगी में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। मणिपुर के पुलिस प्रमुख वाई. जॉयकुमार सिंह ने पत्रकारों को बताया, "आत्समर्पण करने वाले विद्रोहियों में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी, नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल आफ नागालैंड-खपलांग, युनाइटेड लिबरेशन फ्रंट और कुछ अन्य गुटों से सम्बंधित हैं।"
Know when the festival of colors, Holi, is being observed in 2020 and read its mythological significance. Find out Holi puja muhurat and rituals to follow.
मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।