HindiLok.com - Hindi News, Hindi Movies, Hindi Songs, Hindi Literature

ज्‍योति‍ष सीखें भाग - 11

Subscribe Magazine on email:    
एस्ट्रो स्कूल - पुनीत पांडे
 
कालनिर्णय
 
ज्‍योतिष में किसी भी घटना का कालनिर्णय मुख्‍यत: दशा और गोचर के आधार पर किया जाता है। दशा और गोचर में सामान्‍यत: दशा को ज्‍यादा महत्‍व दिया जाता है। वैसे तो दशाएं भी कई होती हैं परन्‍तु हम सबसे प्रचलित विंशोत्‍तरी दशा की चर्चा करेंगे और जानेंगे कि विंशोत्‍तरी दशा का प्रयोग घटना के काल निर्णय में कैसे किया जाए।
 
विंशोत्‍तरी दशा नक्षत्र पर आधारित है। जन्‍म के समय चन्‍द्रमा जिस नक्षत्र में होता है, उसी नक्षत्र के स्‍वामी से दशा प्रारम्‍भ होती है। दशाक्रम सदैव इस प्रकार रहता है -
सूर्य, चन्‍द्र, मंगल, राहु, गुरु, शनि, बुध, केतु, शुक्र।
 
जैसा कि विदित है कि दशा क्रम ग्रहों के सामान्‍य क्रम से अलग है और नक्षत्रो पर आधारित है, अत: इसे याद कर लेना चाहिए। माना कि जन्‍म के समय चन्‍द्र शतभिषा नक्षत्र में था। पिछली बार हमने जाना था कि शतभिषा नक्षत्र का स्‍वामी राहु है अत: दशाक्रम राहु से प्रारम्‍भ होकर इस प्रकार होगा -
 
राहु, गुरु, शनि, बुध, केतु, शुक्र, सूर्य, चन्‍द्र, मंगल
 
कुल दशा अवधि 120 वर्ष की होती है। हर ग्रह की उपरोक्‍त दशा को महादशा भी कहते हैं और ग्रह की महादशा में फिर से नव ग्रह की अन्‍तर्दशा होती हैं। इसी प्रकार हर अन्‍तर्दशा में फिर से नव ग्रह की प्रत्‍यन्‍तर्दशा होती हैं और प्रत्‍यन्‍तर्दशा के अन्‍दर सूक्ष्‍म दशाएं होती हैं।
 
जिस प्रकार ग्रहों का दशा क्रम निश्चित है उसी प्रकार हर ग्रह की दशा की अवधि भी निश्चित है जो कि इस प्रकार है
 
ग्रह        दशा की अवधि (वर्षों में)
सूर्य             6
चन्‍द्र          10
मंगल           7
राहु           18
गुरु           16
शनि          19
बुध           17
केतु             7
शुक्र           20
कुल             120
 
 
आगे हम यह बताएंगे कि दशा की गणना कैसे की जाती है। हालांकि, ज्‍यादातर समय दशा की गणना की आवश्‍यकता नहीं होती है इसलिए अगर गणना समझ में न आए तो भी चिन्‍ता की जरूरत नहीं है। आज कल जन्‍म पत्रिकाएं कम्‍प्‍यूटर से बनती हैं और उसमें विंशोत्‍तरी दशा गणना दी ही होती है। सभी पंचागों में भी गणना के लिए विंशोत्‍तरी दशा की तालिकांए दी हुई होती हैं।
 
 


10823
ताजातरीन / What's Hot
तनाव से निटने में मददगार होगा नया स्मार्टफोन
'बच्चों से जुड़े मामले में मीडिया के लिए हो दिशानिर्देश'
उप्र चुनाव : पहले चरण में 62 फीसदी मतदान
पर्थ एकदिवसीय : भारत 4 विकेट से जीता
मालदीव में शांति, होगा राष्ट्रीय एकता सरकार का गठन
इमरान को मददगार लगते हैं अवंतिका के सुझाव
'पुनिया बाहर के, उनका उत्तर प्रदेश में क्या काम?'
बच्चों में मोटापा रोकना है तो सकारात्मक अभिभावक बनें
   
 
मनोरंजन
खुद को साबित करना चाहते हैं रेडक्लिफ
लास एंजेलिस | अभिनेता डेनियल रेडक्लिफ अपनी नई फिल्म में खुद को साबित करना चाहते हैं। नई फिल्म में वह एक पिता की भूमिका निभा रहे हैं। 22 वर्षीय रेडक्लिफ को फिल्म "वूमैन इन ब्लैक" से काफी उम्मीद है।
 डेप, पैराडिस के बीच अलगाव की वजह जोली
 हमारे बीच सामान्य रिश्ता है : गोम्ज
 विमान उड़ाना सीख रहा है जोली का बेटा
 ऑस्कर नामांकनों में डीकैप्रियो नहीं, नाओमी निराश
इंटरव्यू
'ब्लू माउंटेन' से जुड़े विवाद के बारे में नहीं बोलूंगी: ग्रेसी सिंह
लगान, मुन्नाभाई एमबीबीएस और गंगाजल जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपनी अदायगी का जौहर दिखा चुकी बॉलीवुड अभिनेत्री ग्रेसी सिंह एक बार फिर अपने सधे हुए अभिनय से लोगों को दीवाना बनाने को तैयार हैं। जीवनधारा प्रोड्क्शन के बैनर तले बन रही फिल्म ब्लू माउंटेन में ग्रेसी एक संघर्षरत गायिका की भूमिका में हैं और वह इस भूमिका को बड़ी चुनौती के रुप में देख रही हैं। पेश है उनसे खास बातचीत :
 लाइफ्स गुड में हर किसी के लिए छुपा है खास- आनंद शुक्ला
 ‘पत्थर और मूर्तियां लगवाने के अलावा मायावती ने क्या किया है’
ज्योतिष
बच्चों में मोटापा रोकना है तो सकारात्मक अभिभावक बनें
वाशिंगटन | बच्चों के बड़े होने के दौरान उन्हें सकारात्मक परवरिश देने से उनमें मोटापा रोकने में मदद मिल सकती है। वर्तमान में पांच अमेरिकी बच्चों में से एक मोटापाग्रस्त होता है। इन बच्चों के साथी बच्चों के मुकाबले किशोरावस्था तक मोटापाग्रस्त होने का खतरा पांच गुना अधिक होता है। इससे उन्हें अपनी चिकित्सकीय, सामाजिक व शैक्षिक जिंदगी में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
 दंड बच्चों को बना सकता है आक्रामक
 पुण्य प्रदायनी माघी पूर्णिमा
 शारीरिक तौर पर सक्रिय बच्चे रहते हैं बीमारियों से दूर
 दिमाग को तरोताजा रखता है दूध