HindiLok.com - Hindi News, Hindi Movies, Hindi Songs, Hindi Literature

ज्‍योतिष सीखें भाग - 12

Subscribe Magazine on email:    
पुनीत पांडे
पिछली बार हमनें जाना था कि हर ग्रह की दशा की अवधि निश्चित है। जैसे सूर्य की छह साल, चंद्र की 10 साल, शनि की 19 साल आदि। कुल दशा अवधि 120 वर्ष की होती है। आपको मालूम है कि जन्‍म के समय चन्‍द्र जिस ग्रह के नक्षत्र में होता है, उस ग्रह से दशा प्रारम्‍भ होती है। दशा कितने वर्ष रह गयी इसके लिए सामान्‍य अनुपात का इस्‍तेमाल किया जाता है।
 
माना कि जन्‍म के समय चन्‍द्र कुम्‍भ राशि के 10 अंश पर था। हम पिछले बार की तालिका से जानते हैं कि कुम्‍भ की 6 अंश 40 कला से 20 अंश तक शतभिषा नक्षत्र होता है। अब अगर चन्‍द्र कुम्‍भ के 10 अंश पर है, इसका मतलब चन्‍द्र श‍तभिषा नक्षत्र की 3 अंश 20 कला पार कर चुका है और 10 अंश पार करना बाकी है। राहु की कुल दशा अवधि 18 वर्ष होती है। अब अनुपात के हिसाब से -
अगर 13 अंश 20 कला बराबर हैं 18 वर्ष के, तो
3 अंश 20 कला बराबर होंगे = 18 / 13 अंश 20 कला X 3 अंश 20 कला
                                            = 4.5 वर्ष
                                            = 4 वर्ष 6 माह
 
अत: हम कह सकते हैं कि जन्‍म के समय राहु की दशा 4 वर्ष 6 माह बीत चुकी थी। चंकि राहु की कुल दशा 18 वर्ष की होती है अत: 13 वर्ष 6 माह की दशा रह गई थी।

जन्‍म के समय बीत चुकी दशा को भुक्‍त दशा और रह गई दशा को भोग्‍य दशा (balance of dasa) कहते हैं। एक बार फिर बता दूं कि पंचाग आदि में विंशोत्‍तरी दशा की तालिकाएं दी हुई होती हैं अत: हाथ से गणना की आवश्‍यकता नहीं होती।
 
जैसा कि पहले बताया गया, हर ग्रह की महादशा में फिर से नव ग्रह की अन्‍तर्दशा होती हैं। हर अन्‍तर्दशा में फिर से नव ग्रह की प्रत्‍यन्‍तर्दशा और प्रत्‍यन्‍तर्दशा के अन्‍दर सूक्ष्‍म दशाएं होती हैं। जिस ग्रह की महादशा होती है, उसकी महादशा में सबसे पहले अन्‍तर्दशा उसी ग्रह की होती है। उसके बाद उस ग्रह की दशा आती है जो कि दशाक्रम में उसके बाद निर्धारित हा। उदाहरण के तौर पर, राहु की महादशा में सबसे पहले राहु की खुद की अन्‍तर्दशा आएगी। फिर गुरूवार की, फिर शनि की इत्‍या‍दि।
 
अन्‍तर्दशा की गणना भी सामान्‍य अनुपात से ही की जाती है। जैसे राहु की महादशा कुल 18 वर्ष की होती है। अत: राहु की महादशा में राहु की अन्‍तर्दशा 18 / 120 X 18 = 2.7 वर्ष यानि 2 वर्ष 8 माह 12 दिन की होगी। इसी प्रकार राहु में गुरु की अन्‍तर्दशा 18/ 120 X 16 = 2.4 यानि 2 वर्ष 4 माह 24 दिन की होगी।
 
इस गणना को ठीक से समझना आवश्यक है। इस बार के लिए बस इतना ही।
 
 
 
 
 


11027
ताजातरीन / What's Hot
तनाव से निटने में मददगार होगा नया स्मार्टफोन
'बच्चों से जुड़े मामले में मीडिया के लिए हो दिशानिर्देश'
उप्र चुनाव : पहले चरण में 62 फीसदी मतदान
पर्थ एकदिवसीय : भारत 4 विकेट से जीता
मालदीव में शांति, होगा राष्ट्रीय एकता सरकार का गठन
इमरान को मददगार लगते हैं अवंतिका के सुझाव
'पुनिया बाहर के, उनका उत्तर प्रदेश में क्या काम?'
बच्चों में मोटापा रोकना है तो सकारात्मक अभिभावक बनें
   
 
मनोरंजन
खुद को साबित करना चाहते हैं रेडक्लिफ
लास एंजेलिस | अभिनेता डेनियल रेडक्लिफ अपनी नई फिल्म में खुद को साबित करना चाहते हैं। नई फिल्म में वह एक पिता की भूमिका निभा रहे हैं। 22 वर्षीय रेडक्लिफ को फिल्म "वूमैन इन ब्लैक" से काफी उम्मीद है।
 डेप, पैराडिस के बीच अलगाव की वजह जोली
 हमारे बीच सामान्य रिश्ता है : गोम्ज
 विमान उड़ाना सीख रहा है जोली का बेटा
 ऑस्कर नामांकनों में डीकैप्रियो नहीं, नाओमी निराश
इंटरव्यू
'ब्लू माउंटेन' से जुड़े विवाद के बारे में नहीं बोलूंगी: ग्रेसी सिंह
लगान, मुन्नाभाई एमबीबीएस और गंगाजल जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपनी अदायगी का जौहर दिखा चुकी बॉलीवुड अभिनेत्री ग्रेसी सिंह एक बार फिर अपने सधे हुए अभिनय से लोगों को दीवाना बनाने को तैयार हैं। जीवनधारा प्रोड्क्शन के बैनर तले बन रही फिल्म ब्लू माउंटेन में ग्रेसी एक संघर्षरत गायिका की भूमिका में हैं और वह इस भूमिका को बड़ी चुनौती के रुप में देख रही हैं। पेश है उनसे खास बातचीत :
 लाइफ्स गुड में हर किसी के लिए छुपा है खास- आनंद शुक्ला
 ‘पत्थर और मूर्तियां लगवाने के अलावा मायावती ने क्या किया है’
ज्योतिष
बच्चों में मोटापा रोकना है तो सकारात्मक अभिभावक बनें
वाशिंगटन | बच्चों के बड़े होने के दौरान उन्हें सकारात्मक परवरिश देने से उनमें मोटापा रोकने में मदद मिल सकती है। वर्तमान में पांच अमेरिकी बच्चों में से एक मोटापाग्रस्त होता है। इन बच्चों के साथी बच्चों के मुकाबले किशोरावस्था तक मोटापाग्रस्त होने का खतरा पांच गुना अधिक होता है। इससे उन्हें अपनी चिकित्सकीय, सामाजिक व शैक्षिक जिंदगी में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
 दंड बच्चों को बना सकता है आक्रामक
 पुण्य प्रदायनी माघी पूर्णिमा
 शारीरिक तौर पर सक्रिय बच्चे रहते हैं बीमारियों से दूर
 दिमाग को तरोताजा रखता है दूध