Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ा

in the yummana's water increases on wednesday

17 अगस्त 2011

नई दिल्ली। दिल्ली में यमुना का जलस्तर बुधवार को खतरे के निशान के नजदीक पहुंच गया। इस वजह से अधिकारियों ने यमुना से सटे निचले इलाकों को खाली करा लिया है। हरियाणा के हथिनीकुण्ड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण यह स्थिति आई है।

पूर्वी दिल्ली स्थित गांधीनगर केंद्रीय नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया, "जल स्तर 204.64 मीटर तक पहुंच गया है और इसके 204.83 मीटर तक पहुंचने की आशंका है। हम लोगों ने आपातकालीन योजनाएं तैयार कर रखी हैं।"

हथिनीकुण्ड बैराज से मंगलवार को 6,22000 क्युसेक पानी छोड़ा गया था जिससे दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है।

दिल्ली के राजस्व मंत्री ए. के. वालिया ने मंगलवार को बताया, "सिंचाईं और बाढ़ नियंत्रण विभाग के नियंत्रण कक्ष यमुना के दोनों तरफ कार्य कर रहे हैं।"

बाढ़ से निपटने के लिए 56 नौकाएं और पम्प लगाए गए हैं।

More from: Khabar
23792

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020