Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

थाने में गोलीबारी में घायल उपनिरीक्षक ने दम तोड़ा

kanpur SI dead, youth fires kanpur, youth fires on policemen in uttar pradesh

30 मार्च 2012

कानपुर |  उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के एक थाने में शुक्रवार तड़के हुई गोलीबारी में गम्भीर रूप से घायल उपनिरीक्षक ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।

कानपुर परिक्षेत्र के उप महानिरीक्षक अमिताभ यश ने बताया, "नौबस्ता थाने में गोलीबारी में घायल उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह ने रिजेंसी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।"

उन्होंने बताया कि विभागीय नियमों के मुताबिक मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

ज्ञात हो कि शुक्रवार तड़के नशे की हालत में एक युवक ने थाने में घुसकर पुलिस उपनिरीक्षक और एक जवान को गोली मार दी थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना लगभग आधी रात को हुई।

युवक आधी रात को अचानक थाने में दाखिल हुआ और इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता उसने रिवॉल्वर से सिंह को गोली मार दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि फरार होने की कोशिश में उसने एक अन्य पुलिसकर्मी को भी गोली मारकर घायल कर दिया। उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर है।

More from: Khabar
30158

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020