Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

भोपाल में स्वाइन फ्लू से युवक की मौत

youth dies due to swine flu in bhopal
29 मार्च  2012
 
भोपाल | मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्वाइन फ्लू से एक युवक की मौत हो गई है। एक निजी अस्पताल में भर्ती युवक ने बुधवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार अरेरा कॉलोनी स्थित एक निजी अस्पताल में अनिल होले नामक युवक को सर्दी जुकाम होने पर भर्ती कराया गया था। धीरे-धीरे उसके स्वास्थ्य में गिरावट आई और उसे वैंटिलेटर पर रखा गया। इलाज के चौथे दिन बुधवार को अनिल की मौत हो गई।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक अनिल के रक्त के नमूने स्वाइन फ्लू की जांच के लिए जबलपुर की प्रयोगशाला भेजे गए थे, जहां से अनिल के स्वाइन फ्लू पीड़ित होने की पुष्टि हुई है। अनिल की मौत के बाद रिपोर्ट आई है।

More from: Khabar
30122

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020