Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

येदियुरप्पा ने समर्थकों के साथ की बैठक

Yeddyurappa meets with supporters

28 जुलाई 2011

बेंगलुरू। कर्नाटक में अवैध खनन पर लोकायुक्त की रिपोर्ट में आरोपी ठहराए जाने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा इस्तीफा मांगे जाने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा ने गुरुवार को यहां अपने समर्थकों के साथ बैठक कर आगामी रणनीति पर चर्चा की।

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक समाप्त होने के कुछ ही घंटे बाद येदियुरप्पा ने अपने 25 समर्थक विधायकों के साथ बैठक की, जिसमें राज्य सरकार के उनके समर्थक मंत्री भी शामिल थे। येदियुरप्पा के आवास पर हुई बैठक में उनके अगले कदम पर चर्चा की गई।

बैठक में येदियुरप्पा ने इस्तीफा देने के लिए भाजपा नेताओं के समक्ष कई शर्ते रखीं, जिनसे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को बाद में सूचित किया जाएगा। इसमें उनके उत्तराधिकारी के नाम और मंत्रिमंडल के गठन में उनकी पसंद को प्राथमिकता देना भी शामिल है।

उधर, रेड्डी बंधुओं ने भी अपने समर्थकों के साथ बैठक की। उनकी बैठक पर्यटन मंत्री जी. जनार्दन रेड्डी के बेंगलुरू स्थित आवास पर हुई। लोकायुक्त की रिपोर्ट में रेड्डी बंधुओं पर भी उंगली उठाई गई है।

इस बीच, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेंगलुरू तथा राज्य के अन्य स्थानों पर येदियुरप्पा के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

More from: Khabar
23148

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020