Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

येदियुरप्पा ने अभियोग चलाने की अनुमति को चुनौती दी

yeddyurappa-challanged-governor-s-sanction-to-prosecute-him-07201114

14 जुलाई 2011

बेंगलुरू। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने अपने ऊपर अभियोग चलाने की राज्यपाल एच.आर. भारद्वाज की अनुमति को गुरुवार को उच्च न्यायालय में चुनौती दी। राज्यपाल ने भ्रष्टाचार एवं अवैध भूमि सौदों के मामले में अभियोग चलाने की अनुमति दी थी जिसे येदियुरप्पा ने छह माह बाद चुनौती दी है।

येदियुरप्पा ने अपनी याचिका में कहा कि राज्यपाल का यह कदम पूर्वाग्रहग्रस्त, अविचारित तथा संवैधानिक अनौचित्यपूर्ण था।

ज्ञात हो कि भारद्वाज ने 21 जनवरी को बेंगलुरू के दो अधिवक्ताओं को येदियुरप्पा के खिलाफ भ्रष्टाचार एवं अवैध भूमि सौदों के मामले में अभियोग चलाने की अनुमति दी थी।

दो दिन बाद अधिवक्ताओं सिराजिन भाषा और के.एन. बलराज ने बेंगलुरू की एक अदालत में येदियुरप्पा, उनके दो बेटों, दामाद तथा कई अन्य के खिलाफ पांच शिकायतें दर्ज कराई थीं।

उच्च न्यायालय ने येदियुरप्पा के दामाद आर. सोहन कुमार की याचिका पर इस मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगा दी थी।

येदियुरप्पा के वकील संदीप पाटील ने बताया कि उच्च न्यायालय येदियुरप्पा की याचिका पर संभवत: शुक्रवार को सुनवाई करेगा।

 

 

More from: Khabar
22803

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020