Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'जब तक हैं जान' निर्देशक के तौर पर मेरी आखिरी फिल्म: यश चोपड़ा

yash chopra will not make more films jab tak hai jaan is last film

29 सितंबर 2012


मुंबई। बॉलीवुड के सबसे सफल निर्देशकों में एक यश चोपड़ा ने संन्यास लेने का फैसला किया है। अपने 80वें जन्मदिन पर उन्होंने इस बात का ऐलान किया। हालांकि, जिस कार्यक्रम में यश चोपड़ा ने इस बात की घोषणा की, उसकी शुरुआत से पहले किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि फिल्मी दुनिया में खासे सक्रिय यश चोपड़ा संन्यास की बात कह सकते हैं। इस विशेष टीवी शो का संचालन शाहरुख खान ने किया था, जो अब यश चोपड़ा की आखिरी फिल्म में दिखायी देंगे।


शाहरुख को इस मौके पर दिए इंटरव्यू में यश चोपड़ा ने बताया कि उनका परिवार नहीं चाहता था कि वे फिल्म निर्माण के क्षेत्र में काम करें। उनके परिवार वाले चाहते थे कि वे इंजीनियरिंग की पढ़ाई करें। लेकिन वह अपनी मां से आशीर्वाद लेकर सन् 1950 में मुंबई आ गए। जब यश मुंबई पहुंचे तब बी.आर.चोपड़ा ने उन्हें अपना सहायक बनाया और फिर कुछ समय बाद दो साल के लिए आर.के स्टूडियो भेज दिया। यश चोपड़ा ने अपनी पहली फिल्म का निर्देशन 1959 में किया। फिल्म थी 'धूल का फूल ' । इस प्रकार यश चोपड़ा का फिल्मी सफर शुरु हुआ।


यश चोपड़ा के साथ शाहरुख को पहला मौका फिल्म 'डर' में मिला था । उस समय आज के किंग खान स्ट्रगलिंग एक्टर थे।


'जब तक हैं जान' 13 नवंबर को रिलीज़ होने जा रही है।

More from: Khabar
33112

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020