Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

लेखक-निर्देशक बी.आर.इशारा का निधन

writer director b r ishara passing away


25 जुलाई 2012

मुंबई। गुनाह और कानून, चेतना, जरुरत, एक नज़र और राहु केतु जैसी करीब 35 फिल्मों के निर्देशक रहे बी.आर इशारा का आज मुंबई में निधन हो गया। वह काफी वक्त से बीमार चल रहे थे।

इशारा ने भारतीय सिनेमा में बोल्ड फिल्मों का नया दौर शुरु किया था।जरूरत और चेतना जैसी फिल्मों से उन्होंने आठवें दशक के आरंभ में हिंदी फिल्मों के पारंपरिक दर्शकों को झकझोर दिया था। उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री रेहाना सुल्ताना से शादी की थी।

हिमाचल प्रदेश के चिंतपूर्णी में जन्मे बी आर इशारा घर से भाग कर मुंबई आ गए थे। उन्होंने शुरुआत लेखन से की और फिर निर्देशक और निर्माता बने।उन्होंने हिंदी फिल्मों की लीक छोड़ी और नए ढंग के सिनेमा को लकर आगे बढ़े। कहते हैं उनका मूल नाम रोशनलाल था।

बॉलीवुड को परवीन बॉजी जैसी अभिनेत्री से परिचित कराने वाले इशारा ही थे। उन्होंने पुणे फिल्म इंस्टीट्यूट के कई युवा कलाकारों को मौका दिया। क्रिकेटर सलीम दुर्रानी के साथ भी उन्होंने एक फिल्म बनाई थी।

More from: Khabar
32025

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020