Rang-Rangili RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अब सऊदी अरब में होगी दुनिया की सबसे ऊंची इमारत

world-tallest-building

16 अप्रैल 2011

मास्को। पश्चिमी सऊदी अरब में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत का निर्माण किया जाएगा। किंग्डम टावर नाम की इस इमारत की ऊंचाई एक मील होगी जो कि दुबई में स्थित अब तक की सबसे ऊंची इमारत से दोगुनी होगी। इस इमारत की लागत 30 अरब डॉलर होगी। इसका निर्माण लाल सागर के पूर्वी तट पर स्थित जेद्दा शहर से 30 किलोमीटर उत्तर में ओबहर में किया जाएगा।

इमारत के निचले तट से सबसे ऊपरी मंजिल तक एलिवेटर के जरिए पहुंचने में कुल 12 मिनट लगेंगे। इस परियोजना के अंतर्गत किंग्डम टावर के आसपास 8.9 वर्ग मील के दायरे में बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य किए जाएंगे जिनमें 80,000 लोगों के आवास और करीब 10 लाख आगंतुकों के ठहरने की व्यवस्था होगी। किंग्डम टावर में आवासीय क्षेत्र, होटल और कार्यालय स्थित होंगे। यह इमारत दुबई में मौजूद 0.51 मील ऊंची बुर्ज खलीफा इमारत से लगभग दोगुनी ऊंची होगी। साथ ही यह दुबई में प्रस्तावित 0.62 मील ऊंची नखील हार्बर एण्ड टावर इमारत से ऊंची होगी।

 

More from: Rang-Rangili
20018

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020