Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

महिलाओं ने युवक को किडनैप किया , फिर बनाया MMS

man mms,women kidnapped man, women are kidnapped young man and made mms

11 अप्रैल 2012

देहरादून |  उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कोतवाली थाने के हिन्दू नैशनल कॉलेज के पास एक युवक का कुछ महिलाओं ने अपहरण कर लिया। युवक का आरोप है कि महिलाओं ने पहले यौन शोषण किया और फिर अश्लील फिल्म बनाई। साथ ही मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी। देहरादून पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को शिकायतकर्ता ने थाने में दर्ज अपनी रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि सोमवार को हिन्दू नैशनल कॉलेज के पास कुछ महिलाओं ने पता पूछने के बहाने चेहरे पर स्प्रे कर उसे बेहोश कर गया। जब होश आया तो युवक ने खुद को एक मकान में पाया।

आरोप के मुताबिक, महिलाओं ने पहले यौन उत्पीड़न किया और अश्लील फिल्म भी बनाई। इसके बाद युवक को बस अड्डे के पास छोड़ दिया। छोड़ने के पहले धमकी दी गई कि वह इस बात को किसी को नहीं बताए, अन्यथा उसे जान से मार दिया जाएगा।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही पीड़ित की मेडिकल जांच भी कराई गई है।

More from: Khabar
30470

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020