11 मई 2011
रायबरेली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को यहां कहा कि राष्ट्र निर्माण में महिलाओं महत्वपूर्ण योगदान है, और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार महिलाओं की आत्मनिर्भरता के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है।
रायबरेली के दूरभाष नगर स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद वहां उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए सोनिया ने कहा कि देश की कुल जनंसख्या में महिलाओं की भागीदारी आधी है। उन्होंने कहा कि यदि देश को खुशहाल बनाना है तो महिलाओं की उन्नति करनी होगी। सोनिया ने कहा कि हमारा समाज और देश तभी आत्मनिर्भर होगा जब महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी।
सोनिया ने कहा, "चाहे कानून के स्तर पर हो, या जनकल्याणकारी योजनाओं के स्तर पर, संप्रग सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गम्भीर प्रयास कर रही है।" सोनिया ने कहा कि महिलाओं में शक्ति है, साहस है और आत्मविश्वास है। यदि उन्हें मौका मिले तो विषम परिस्थितियों में भी बेहतर काम कर सकती हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देश में सामाजिक बंधनों के चलते लड़कियों और महिलाओं को तरह-तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। सोनिया ने कहा कि अभी हमारा समाज महिलाओं के महत्व को समझ नहीं पाया है। बालिकाएं देश का भविष्य हैं। लिहाजा हमारी सरकार की यह प्रमुख जिम्मेदारी है कि वह उनके भविष्य को सुरक्षति करे।
सोनिया ने कहा कि लिंगानुपात में कमी को देश में महिलाओं और बालिकाओं की कमजोर स्थिति से जोड़कर देखा जाना चाहिए।
सोनिया अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को यहां पहुंचीं। वह विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगी। बुधवार शाम सोनिया का जिले के लालगंज में रेल कोच कारखाने के निरीक्षण का कार्यक्रम है। पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक सोनिया केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए गांवों का दौरा कर सकती है।
Know when the festival of colors, Holi, is being observed in 2020 and read its mythological significance. Find out Holi puja muhurat and rituals to follow.
मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।