Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'आरक्षण' पर प्रतिबंध से क्या हासिल होगा? : अमिताभ

there is a two month ban on arakshan

12 अगस्त 2011

नई दिल्ली । तीन राज्यों की सरकारों ने प्रकाश झा की चर्चित फिल्म 'आरक्षण' पर दो महीने का प्रतिबंध लगा दिया है। फिल्म में प्रमुख भूमिका अदा करने वाले अमिताभ बच्चन इससे हैरान हैं। वह समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिरकार दो महीने के प्रतिबंध से इस समस्या का किस प्रकार अंत हो जाएगा।

अमिताभ ने अपने ब्लाग 'बिगबी डॉट बिगअड्डा डॉट कॉम' पर लिखा है, "उत्तर प्रदेश, पंजाब और शुक्रवार को आंध्र प्रदेश सरकार ने 'आरक्षण' पर दो महीने का प्रतिबंध लगाया है। इस दौरान इन राज्यों में इस फिल्म का प्रदर्शन नहीं हो पाएगा।"

"इसके बाद यह फिल्म इन राज्यों में दिखाई जा सकेगी और निर्माता प्रशासन के फिल्म में किसी बदलाव की मांग को मानने के लिए बाध्य नहीं होंगा, क्योंकि यह फिल्म तकनीकी और कानूनी रूप से सही है और इसने बिना किसी रुकावट के सेंसर बोर्ड का प्रमाणपत्र हासिल किया है।"

"ऐसे में मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि आखिरकार दो महीने के प्रतिबंध से इन तीन राज्यों की समस्याओं का अंत कैसे हो जाएगा? सरकारों का कहना है कि इससे कानून व्यवस्था खराब हो सकती है। मैं जानना चाहता हूं कि क्या दो महीने बाद इन राज्यों में कानून व्यवस्था नहीं गड़बड़ाएगी?"

अमिताभ का मत है कि ऐसे में जबकि सेंसर बोर्ड ने फिल्म को बिना किसी रुकावट के प्रमाण पत्र दे दिया है, राज्य सरकारों द्वारा इस पर लगाया जाने वाला प्रतिबंध एक लिहाज से सेंसर बोर्ड का अपमान है।

जाति आधारित आरक्षण प्रणाली पर आधारित यह फिल्म शुक्रवार को देश के बाकी राज्यों में प्रदर्शित हुई। फिल्म में अमिताभ के अलावा दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान, मनोज वापजेयी और प्रतीक बब्बर ने काम किया है।

More from: Khabar
23646

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020