Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मां और पत्नी मेरी सबसे बड़ी आलोचक : विवियन

vivian-dsena-modle-26092013
26 सितम्बर 2013
मुंबई|
टीवी अभिनेता विवियन डीसेना कहते हैं कि पत्नी और मां उनकी सबसे बड़ी आलोचक हैं। दोनों की समीक्षा अभिनेता के रूप में उनको स्वयं को सुधारने में मदद करती है। फिलहाल विवियन मशहूर टीवी कार्यक्रम 'मधुबाला: एक इश्क एक जुनून' में सुपरस्टार आर.के. की भूमिका में दिख रहे हैं। कार्यक्रम कलर्स चैनल पर प्रसारित होता है।

विवियन ने कार्यक्रम के सेट पर कहा, "मेरे जीवन में मेरी मां, पत्नी, और मेरी सास तीन सबसे बड़ी आलोचक हैं।"

उन्होंने कहा, "कार्यक्रम में जहां मैं गलत हूं और जहां उन्हें कुछ पसंद नहीं आता है, वे मुझे बताती हैं। उनकी बातें एक अभिनेता के रूप में मुझे स्वयं में सुधार करने में मदद करती हैं।"

विवियन इससे पूर्व टीवी श्रृंखला 'प्यार की ये एक कहानी' में अभिनय कर चुके हैं। पत्नी वाहबिज डोराबजी से उनकी पहली मुलाकात उसी दौरान हुई थी।

उन्होंने कहा, "मेरे लिए, मैं अभी भी एक अभिनेता नहीं हूं। मैं हर दिन कुछ नया सीखता हूं और यह हमेशा जारी रहेगा।"

वह 'मुधबाला..' में उनके किरदार को मिल रही प्रतिक्रिया से खुश हैं।

विवियन ने कहा, "लोगों को यह पसंद आ रहा है, खासकर युवाओं को।"

More from: Khabar
35318

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020