Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'फ्रीडम' की पहली झलक जारी

vivek agnihotri upcoming movie is  freedom

 
3 अक्टूबर 2012

नई दिल्ली।  गांधी जयंती के अवसर पर निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने अपनी सामाजिक-राजनीतिक फिल्म 'फ्रीडम' की पहली झलक जारी की। फिल्म की शूटिंग इस महीने शुरू हो गई है। फिल्म के विषय के अनुरूप इसके पहले पोस्टर में गांधी जी के तीन बंदरों को दिखाया गया है, जो 'बुरा न देखो, बुरा न सुनो और बुरा न बोलो' की सीख देते हैं।


'फ्रीडम' एक सामाजिक-राजनीतिक फिल्म है। इसमें 1970 से 2000 तक की कहानी पेश की गई है। इसमें 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा की गई आपातकाल की घोषणा के दौर से लेकर अब तक की स्थितियां दिखाई गई हैं।


इस फिल्म के साथ अग्निहोत्री निर्माण व लेखन की दुनिया में भी कदम रख रहे हैं। वैसे फिल्म के कलाकारों का अब तक खुलासा नहीं किया गया है। 'फ्रीडम' वर्ष 2013 की गर्मियों में प्रदर्शित होगी।


अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी अंतिम फिल्म 'हेट स्टोरी' थी।

 

More from: Khabar
33154

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020