Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'गुमनामी में नहीं खो जाते रिएलिटी शो के विजेता : 'विपुल मेहता

vipul indian idol winner

19 दिसम्बर 2012

नई दिल्ली। रियलिटी कार्यक्रम 'इंडियन आयडल 6' के विजेता अमृतसर के विपुल मेहता यह साबित करना चाहते हैं कि रिएलिटी कार्यक्रम के बाद प्रतियोगी संगीत की दुनिया में स्थान बना सकते हैं।


कार्यक्रम के विजेता घोषित किए जाने के बाद से अब तक वह इसके तीन अन्य प्रतियोगियों के साथ एक गाने पर काम कर चुके हैं और एक एकल एल्बम पर भी काम कर रहे हैं।


सितम्बर में इस प्रतियोगिता को जीतने के बाद पुरस्कार राशि के रूप में उन्हें 50 लाख रुपए नकद, निसान माइक्रा कार, सुजुकी हयाते बाइक और मैक्स लाइफ इंश्योरेंस की तरफ से 3 लाख रुपए नकद दिया गया था और सोनी टेलीविजन ने उनके साथ एक संगीत एल्बम बनाने का समझौता भी किया था।


विपुल अब मुम्बई आ कर बस गए हैं और बॉलीवुड में बतौर पाश्र्व गायक अपनी पहचान बनाना चाहते हैं।


विपुल ने कहा, " मैं इस धारणा को बदलना चाहता हूं कि रिएलिटी कार्यक्रम के विजेता एक समय के बाद गुमनामी के अंधेरे में खो जाते हैं और लोग उन्हें भूल जाते हैं।"


जन संचार स्नातक विपुल ने पहला एल्बम 'इंडियन आइडल -फेब्युलस फोर' अन्य प्रतियोगियों अमित कुमार, देवेंद्र पाल सिंह और पूर्वी कौतिश के साथ रिकॉर्ड किया है। इसके अलावा वह अपने अगले अल्बम का इंतजार कर रहे हैं।


 

More from: Khabar
34128

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020