Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

विद्युत का 9 घंटों का प्रशिक्षण सत्र

viduyt training session for 9 hours


17 अगस्त 2012

नई दिल्ली।  फिल्म 'फोर्स' में नजर आए अभिनेता विद्युत जामवाल एक्शन स्टंट्स को आसानी से करने के लिए सख्त फिटनेस सत्र का पालन कर रहे हैं। 'फोर्स' में विशु का किरदार शानदार तरीके से निभाने वाले विद्युत की मार्शल आर्ट में गहरी रूचि है और वह इसका व्यापक प्रशिक्षण भी प्राप्त कर रहे हैं।


विद्युत अपने कुछ दोस्तों के संग हर सुबह मुम्बई के जुहू समुद्र तट पर एक शांत स्थान पर प्रशिक्षण ले रहे हैं।


एक सूत्र ने बताया, "विद्युत अपने मार्शल आर्ट्स और फिटनेस सत्र को लेकर बहुत प्रतिबद्ध हैं। वह न केवल प्रत्येक सुबह व्यायाम करते हैं, बल्कि अंधेरी के प्रशिक्षण स्टूडियों में भी अभ्यास करते हैं।"


सूत्र ने बताया कि वह सुबह छह से ग्यारह बजे तक और शाम पांच से नौ बजे तक प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं।


 

More from: Khabar
32322

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020