Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'शादी के साइड इफेक्ट्स' सभी के लिए : विद्या

vidya-balan-bollywood-21022014
 21 फरवरी 2014
मुंबई|
अभिनेत्री विद्या बालन कहती हैं कि उनकी आगामी फिल्म 'शादी के साइड इफेक्ट्स' सिर्फ विवाहितों के लिए नहीं है। वह मानती हैं कि हर आयुवर्ग के दर्शक इसका मजा लेंगे। फिल्म में उनके साथ अभिनेता फरहान अख्तर भी हैं। विद्या को यकीन है, "हर किसी को फिल्म पसंद आएगी फिर चाहे वह किशोर हो, विवाहित हो, शादी करने जा रहे हों या बुजुर्ग दंपति ही क्यों न हों।"

33 वर्षीया अभिनेत्री यहां टेलीविजन धारावाहिक 'बड़े अच्छे लगते हैं' के सेट पर अपनी फिल्म के प्रचार के लिए एक विशेष कड़ी की शूटिंग करने आई थीं। उन्होंने कहा, "यह एक रिश्ते पर आधारित कहानी है इसलिए सभी पसंद करेंगे। यह आपको हंसाएगी और आप इससे जुड़ेंगे।"

विद्या ने कहा, "हमने परिवार और करीबी दोस्तों के लिए फिल्म की स्क्रीनिंग रखी थी। सभी ने कहा कि उन्हें लगा मानो पर्दे पर उनकी जिंदगी दिखाई जा रही थी। मेरे ख्याल से फिल्म के निर्देशक साकेत चौधरी यही चाहते थे।"

'शादी के साइड इफेक्ट्स' 28 फरवरी को प्रदर्शित होगी।
More from: Khabar
36324

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020