Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

उप्र निकाय चुनाव : लखनऊ में मतदान शुरू

up nikaye election voting start in luknow

23 जून 2012

लखनऊ । उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के लिए राजधानी लखनऊ में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शनिवार सुबह सात बजे शुरू हो गया। मतदान के मद्देनजर शहर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। लखनऊ में नगर निगम सहित आठ नगर पंचायतों के लिए आज मतदान हो रहा है। नगर निगम में महापौर पद के लिए 12 व पार्षदों के 110 पदों के लिए 1679 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक मतदान के शुरुआती दौर में लखनऊ के कश्मीरी मुहल्ला, आशियाना के अलावा कई इलाकों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन खराब होने की शिकायतें मतदाताओं ने की।

ज्ञात हो कि यूं तो प्रदेश में पहले चरण का मतदान 24 जून को होना है लेकिन विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के चलते राजधानी लखनऊ में एक दिन पहले ही मतदान कराया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि रविवार को पहले चरण के तहत 17 जिलों में 24 जून को होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार शुक्रवार शाम समाप्त हो गया।


 

More from: Khabar
31410

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020