Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सुंयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा के पुनरुद्धार के लिए भारत प्रतिबद्ध

un-assembly-

16 अप्रैल 201 1
 
संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के पुनरुद्धार के लिए जारी प्रयास में अपनी हिस्सेदारी और रचनात्मक समर्थन के लिए प्रतिबद्धता दोहरायी है।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि हरदीप सिंह पुरी ने कहा, "भारत का हमेशा से यह रुख रहा है कि महासभा का पुनरुद्धार तभी हो सकता है, जब संयुक्त राष्ट्र की मुख्य विचारक, नीति नियामक और प्रतिनिधि शाखा के रूप में इसका सम्मान मौखिक व आत्मिक दोनों रूपों में हो।"

पुरी ने महासभा के पुनरुद्धार पर अस्थायी कार्यकारी समूह की बुधवार को आयोजित बैठक में कहा कि महासभा को वैश्विक एजेंडा तैयार करने और संक्रमणकालीन मुद्दों को सुलझाने के बहुस्तरीय दृष्टिकोण तैयार करने में संयुक्त राष्ट्र की केंद्रीयता बहाल करने के लिए आगे आना चाहिए।

पुरी ने कहा कि भारत, महासभा के पुनरुद्धार की जारी प्रक्रिया को महत्व देता है, जिसमें इसकी प्रक्रिया, कार्य के तरीकों, दस्तावेजीकरण को मजबूत करने सम्बंधी विभिन्न पक्ष शामिल हैं। पुरी ने आगे कहा कि सुरक्षा परिषद के कार्य करने के तरीकों में सुधार से सम्बंधित मुद्दे भी परिषद के 10 निर्वाचित और पांच स्थायी सदस्यों के बीच चर्चा के एक विषय हैं।

More from: Khabar
20020

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020