Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

उदय पर शादी करने का दबाव नहीं

uday-chopra-bollywood-07122013
7 दिसंबर 2013
मुंबई|
इकतालिस वर्षीय अभिनेता-फिल्म निर्माता उदय चोपड़ा शादी करने का कोई दबाव महसूस नहीं करते हैं। वह 'यश राज फिल्म्स' (वाईआरएफ )इंटरटेनमेंट को विदेशों में स्थापित करने में व्यस्त हैं। वे कहते हैं कि मौजूदा समय में शादी ही एकमात्र विकल्प नहीं है। उदय अपने गृह फिल्म बैनर को हॉलीवुड में स्थापित करने के लिए लॉस एंजेलिस में रहते हैं। फिलहाल वह अपनी आगामी फिल्म परियोजना 'धूम 3' के प्रचार के लिए मुंबई में हैं।

वह शादी के बंधन में यकीन रखते हैं, लेकिन उनका कहना है कि "क्या काम करता है यह उस पर निर्भर करता है।"

उदय चोपड़ा ने कहा, "अगर आपको ऐसी लड़की मिले जो शादी नहीं करना चाहती, तो आप शादी नहीं करते। यह बेहद व्यक्तिवादी सोच है। मैं नहीं मानता कि शादी बेकार है, लेकिन मैं यह भी नहीं सोचता कि मौजूदा समय में यही एकमात्र विकल्प है।"

दिवंगत फिल्मकार यश चोपड़ा और उनकी पत्नी पमेला के सुपुत्र उदय कहते हैं कि अभी तक शादी न करने के उनके निर्णय से मां को कोई परेशानी नहीं है।

उन्होंने कहा, "उन्हें लगता है कि जब मेरा मन होगा, मैं कर लूंगा।"
More from: Khabar
35775

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020