Technology RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

आईएसएस के 3 सदस्य पृथ्वी पर लौटेंगे

two members of iss to return on earth

29 मार्च  2012

मास्को | अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के तीन सदस्य 27 अप्रैल को पृथ्वी पर लौटेंगे। रूस की अंतरिक्ष एजेंसी ने यह जानकारी दी। रॉसकोसमॉस ने बुधवार को कहा कि रूस का मानवयुक्त अंतरिक्ष यान के 27 अप्रैल को पृथ्वी पर उतरने की उम्मीद है।

आईएसएस से वापसी करने वाले रूस के अंतरिक्ष यात्री एंटन शकापलेरोव, अनातोली इवानिशीन और नासा के अंतरिक्ष यात्री डैन बरबैंक निर्धारित समय से एक माह अधिक अंतरिक्ष में रहकर लौटेंगे। तीनों को बीती 16 मार्च को लौटना था।

तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों में रूस के ओलेग कोनोनेंको, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) के आंद्रे कुइपर्स और नासा के डोनाल्ड पेटीट फिलहाल मई तक आईएसएस में ही रूकेंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार आईएसएस के लिए अगला दल 15 मई को उड़ान भरेगा।

अमेरिकी शटल बेड़े की सेवानिवृति के बाद अंतरिक्ष यात्रियों के पास 2015 तक आईएसएस तक पहुंचे के लिए रूस का सोयूज अंतरिक्ष यान ही एक मात्र सहारा है।

More from: Technology
30138

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020