Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

2 हिजबुल आतंकवादी पुलिस हिरासत से फरार

two hijbul militants escape from prison

29 मार्च  2012
 
जम्मू | जम्मू में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी पुलिस हिरासत से फरार हो गए। दोनों पर कथित तौर पर वर्ष 2004 में कांग्रेस के सांसद लाल सिंह की हत्या के प्रयास का आरोप है। एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि बुधवार की रात हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर दुल्लाह गुर्जर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पटनीटोप के नजदीक अपने सहयोगी शेर खान के साथ फरार हो गया। उन्होंने बताया कि दोनों को एक स्थानीय अदालत में पेशी के बाद किश्तवाड़ से उद्यमपुर ले जाया जा रहा था।

अधिकारी ने कहा कि पटनीटोप के नजदीक एक दुकान पर चाय पीने के लिए रूकने के बाद वे वहां से भाग गए।

उल्लेखनीय है कि दोनों को वर्ष 2004 में किश्तवाड़ जिले से कांग्रेस के सांसद लाल सिंह की हत्या के प्रयास के बाद गिरफ्तार किया गया था।

More from: Khabar
30129

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020