Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

रिलायंस के रोजा संयंत्र से 1200 मेगावाट उत्पादन शुरू

roja plant, 1200 megawatt production started from roja plant

3 अप्रैल 2012

लखनऊ |  उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में स्थित रिलायंस पावर के रोजा तापीय विद्युत संयंत्र में पूरी क्षमता के साथ 1200 मेगावाट बिजली का उत्पादन शुरू हो गया है। बिजली संकट से जूझ्झ रहे इस प्रदेश के लोगों के लिए यह राहत की खबर है। अभी तक इस तापीय संयंत्र की तीन इकाईयों से 900 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता था। सोमवार को संयंत्र की चौथी इकाई से भी 300 मेगावाट बिजली उत्पादन शुरू हो गया। इस तरह अब यहां से 1200 मेगावाट का दैनिक उत्पादन होगा।

रोजा संयंत्र की इस चौथी इकाई का निर्माण कार्य इस साल जुलाई में पूरा होने वाला था लेकिन इसे तय समय से चार महीने पहले पूरा कर लिया गया।

प्रदेश सरकार और रिलांयस पावर के बीच रोजा संयंत्र को लेकर हुए करार के मुताबिक यहां उत्पादित सारी बिजली राज्य को दी जाएगी।

उत्तर प्रदेश सरकार केंद्रीय कोटे और अपने सभी संसाधनों से करीब 10,500 मेगावाट बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कर पाती है जबकि प्रदेश में इस समय इसकी मांग करीब 12,000 मेगावाट के आस-पास पहुंच गई है।

More from: Khabar
30270

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020