28 मार्च 2012
सीधी | मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह विवादों में घिर गए हैं। विवाद की वजह सीधी जिले में जनजातीय वर्ग के लोगों से उनके पैर धुलवाने की तस्वीरें हैं। इस घटना ने सिंह पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हमला करने का मौका दे दिया है।
मामला सीधी जिले के बढौरा में निषाद जयंती पर आयोजित समारोह का है। समारोह ने सोमवार को कांग्रेस नेता सिंह भी पहुंचे। कार्यक्रम में सिंह का स्वागत किए जाने के साथ कई लोगों ने उनके पैर धोए। बात यहीं नहीं रुकी, बल्कि कई तो गमछे से पैर पौंछने में भी पीछे नहीं रहे।
इस मौके पर सिंह ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जनजातीय व कमजोर वर्ग पर अत्याचार का आरेाप लगाया और कहा कि यह वर्ग अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहा है। राज्य में लगातार अत्याचार व भ्रष्टाचार बढ़ रहा है, मगर प्रशासन मूक बना हुआ है।
सीधी की घटना पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ब्रजेश लूनावत ने कहा कि जनजातीय वर्ग के लोगों से पैर धुलवाना सामंती प्रथा का उदाहरण है। सिंह जनजातीय वर्ग के लोगों की जमीन पर कब्जा करने में भी पीछे नहीं हैं। नेता प्रतिपक्ष बात तो लोकतंत्र की करते हैं मगर सच्चे तौर पर वह सामंती है, यह जाहिर होता रहता है।
इससे पहले राज्य के सहकारिता मंत्री गौरी शंकर बिसेन एक दलित व्यक्ति से जूते के फीते बंधवाने पर विवादों में घिर चुके है, अब कांग्रेस नेता भी इसी तरह के विवादों से घिर गए है।
Know when the festival of colors, Holi, is being observed in 2020 and read its mythological significance. Find out Holi puja muhurat and rituals to follow.
मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।