Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

फंसे पर्यटक रोहतांग दर्रा से निकाले गए

tourists-evacuated-from-rohtang-pass-07201111

11 जुलाई 2011

मनाली। हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल मनाली के समीप स्थित भव्य रोहतांग दर्रा के दोनों ओर बड़ी संख्या में फंसे वाहनों में सवार पर्यटकों को सड़क मार्ग खुलने के बाद वहां से निकाला गया। अधिकारियों ने यह जानकारी सोमवार को दी।

अधिकारियों ने हालांकि पर्यटकों को सलाह दी है कि वे रोहतांग दर्रा की ओर यात्रा न करें, क्योंकि भारी बारिश के कारण भूस्खलन की आशंका है।

जिला पर्यटन अधिकारी बलबीर ठाकुर ने बताया, "वाहनों में मुख्यत: पर्यटक सवार थे जो रानी नल्लाह (मनाली से पांच किलोमीटर दूर और रोहतांग के करीब) के समीप भारी भूस्खलन के कारण पांच घंटे से अधिक समय तक फंसे रहे।"

उन्होंने कहा कि अब मनाली और रोहतांग के बीच कोई पर्यटक फंसा हुआ नहीं है। यातायात सामान्य रूप से बहाल हो गया है।

रोहतांग दर्रा के रखरखाव का दायित्व संभाल रही सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की एक इकाई सड़क निर्माण कम्पनी (आरसीसी) के मुख्य अधिकारी प्रवीण येरनुरकर ने कहा कि मनाली और रोहतांग दर्रा के बीच यातायात जाम की समस्या मुख्यत: सप्ताहांत के दौरान उत्पन्न होती है, क्योंकि उस समय बड़ी संख्या में पर्यटक उस जगह की यात्रा करते हैं।

 

 

More from: Khabar
22711

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020