Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

आमिर के काम की सराहना करता हूं : टॉम हैंक्स

tom hankas apreciated aamir khan

9 अक्टूबर 2012


नई दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता टॉम हैंक्स ने बॉलीवुड स्टार आमिर खान के भारतीय समाज के लिए किए गए कार्यो की सराहना की है और वह उनसे बहुत प्रभावित भी हैं। हैंक्स ने आमिर के बारे में मशहूर पत्रिका 'टाइम्स' के 10 सितम्बर के अंक में पढ़ा था। इस पत्रिका ने उन्हें भारत के पहले सुपरस्टार-सामाजिक कार्यकर्ता का दर्जा दिया है।


हैंक्स की नई फिल्म 'क्लाउड एटलस' इस महीने की 26 तारीख को भारतीय सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। उन्होंने एक बयान में कहा, "मैं वास्तव में आमिर खान द्वारा भारत में किए जा रहे सामाजिक कार्यो की सराहना करता हूं। बहुत कम हस्तियां समाज को बदलने के लिए सामने आती हैं और उन्होंने उत्कृष्ट कार्य किया है।"


आमिर ने अपने छोटे पर्दे के शो 'सत्यमेव जयते' के माध्यम से बहुत से लोगों में सामाजिक मुद्दों के प्रति चेतना जगायी। इसी कार्यक्रम से उन्होंने छोटे पर्दे पर अपनी नई पारी की शुरुआत भी की। शो में कन्याभ्रूण हत्या, देहज प्रथा जैसे मामलों को ठोस आंकड़ों के साथ उठाया गया था।


 

More from: Khabar
33292

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020