Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

हज यात्रा का कोटा बढ़ाया जाए : जयललिता

to increase quota of haj yatra jayalalitha


14 जुलाई 2012

चेन्नई।  तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता ने राज्य के हज यात्रा कोटे में वृद्धि करने के लिए शनिवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से आग्रह किया है।

मनमोहन सिंह को लिखे एक पत्र में जयललिता ने कहा है, "तमिलनाडु राज्य हज समिति को इस वर्ष हज 2012 के लिए 12,100 आवेदन प्राप्त हुए हैं। भारतीय हज समिति, मुम्बई ने तमिलनाडु के लिए 2,863 सीटों का कोटा आवंटित किए हैं। कहने की आवश्यकता नहीं कि इतनी सीटें अपर्याप्त हैं।"

हज 2012 के दिशानिर्देशों का जिक्र करते हुए जयललिता ने कहा है कि 2,863 सीटों में से 1,146 सीटें आरक्षित श्रेणी के लिए रखी जाएंगी और 1,717 सीटें सामान्य श्रेणी के तहत चयन के आधार पर प्रदान की जाएंगी। जयललिता ने कहा, "इस तरह 9,243 आवेदकों को निराश होना पड़ेगा।"

उन्होंने कहा कि हज 2011 के दौरान भारतीय हज समिति ने प्रारम्भ में 3,049 सीटें आवंटित की थीं, और उस वर्ष तमिलनाडु से 10,000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे।

जयललिता ने कहा है, "अतिरिक्त कोटा और सरकार का विवेकाधीन कोटा जारी होने के बाद इस राज्य से 2011 में कुल 4,084 व्यक्ति हज यात्रा करने में सक्षम हुए थे। जबकि इस वर्ष हमेशा से कम 2,863 कोटा ही तय किया गया है।"

 

More from: Khabar
31835

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020