Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

बंधक नीति बनाने पर विचार करेगी सरकार : चिदम्बरम

hostage policy and chidambaram

9 मई 2012

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में एक जिलाधिकारी के अपहरण और फिर मुक्ति के बाद केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार देश के लिए एक केंद्रीय बंधक नीति बनाने पर विचार करेगी। लोक सभा में एक सवाल का जवाब देते हुए चिदम्बरम ने कहा कि उन्होंने गृह मंत्रालय के अधिकारियों से राज्यों के समक्ष इस मुद्दे को उठाने के लिए कहा है।

उन्होंने कहा, "मैंने अधिकारियों से राज्य सरकारों के समक्ष यह मुद्दा उठाने के लिए कहा है।" उन्होंने कहा कि यद्यपि अभी यह नहीं कहा जा सकता कि बनने वाली नीति कैसी होगी लेकिन मध्यस्थों के महत्व को नकारा नहीं जा सकता। चिदम्बरम ने कहा, "छत्तीसगढ़ में भी मध्यस्थों की भूमिका रही। मध्यस्थता व समझौता वार्ता हर देश की बंधक नीति का हिस्सा रहे हैं।"

उन्होंने यह भी कहा कि आतंकवाद व घुसपैठ जैसे मुद्दों से निपटना राज्य व केंद्र सरकारों की संयुक्त जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा, "मैं सभी से साथ काम करने की अपील करता हूं।" चिदम्बरम ने कहा कि यदि संविधान ने राज्यों के पुलिस पर नियंत्रण दिया है तो उसी ने केंद्र को आतंकवाद पर नियंत्रित करने का दायित्व भी सौंपा है।

More from: Khabar
30696

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020