Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

दारा सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री ने गहरा दुख जताया

the prime minister expressed deep sorrow on the death of dara singh

 
12 जुलाई 2012

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गुरुवार को कुश्ती चैम्पियन व अभिनेता दारा सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वह देश की कई पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं। गम्भीर बीमारी से पीड़ित राज्यसभा के पूर्व सांसद दारा ने मुम्बई स्थित अपने घर में अंतिम सांसें लीं। वह 84 वर्ष के थे।

प्रधानमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा, "मुझे दारा सिंह की मृत्यु की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ है, जो हमारे देश की कई पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत व आदर्श रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "मातृभूमि के एक स्व-शिक्षित पुत्र ने मनोरंजन जगत, खेल के मैदान और सार्वजनिक जीवन को अपनी विनम्रता और दयाभाव से ऊपर उठाया। हिंदी और पंजाबी सिनेमा, कुश्ती और राज्यसभा में उनके योगदान को लाखों लोग याद करेंगे।"


 

More from: Khabar
31795

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020