22 जून 2012
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में मानसून ने दस्तक दे दी है लेकिन राजधानी लखनऊ और उसके आसपास के इलाकों में लोग गर्मी और उमस से बेहाल हैं। दो दिन के भीतर मानसून के लखनऊ पहुंचने की उम्मीद है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान व्यक्त किया है। इस दौरान आंशिक बादल छाए रहेंगे।
मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने बताया कि मानसून बिहार में पूरी तरह से प्रवेश कर चुका है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, वाराणसी और आसपास के जिलों में गुरुवार को मानसून ने दस्तक दे दी और अगले दो से तीन दिनों के भीतर इसके लखनऊ पहुंचने की उम्मीद है।
शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
राजधानी लखनऊ में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Know when the festival of colors, Holi, is being observed in 2020 and read its mythological significance. Find out Holi puja muhurat and rituals to follow.
मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।