Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

उप्र में भीषण गर्मी ने बढ़ाई परेशानी

the increased heat problem in uttar pradesh

26 मई 2012

लखनऊ ।  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित सूबे के अन्य शहरों में लगातार चढ़ते पारे ने लोगों की नींद उड़ा दी है। लखनऊ में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान लगभग 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने बताया, "अगले कुछ दिनों में मौसम का यही रुख बरकरार रहेगा। शुष्क मौसम की स्थिति बनने की वजह से पछुआ हवाएं तापमान बढ़ा रही हैं। आने वाले दिनों में लू या तपन से कोई राहत नहीं मिलने वाली।"

मौसम विभाग के मुताबिक 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म पछुवा हवाएं चलेंगी। शुक्रवार को इलाहाबाद में इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा। यहां का अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में 44.5 डिग्री सेल्सियस, आगरा में 46.1 डिग्री सेल्सियस और वाराणसी का अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस, दर्ज किया गया था।


 

More from: Khabar
30898

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020