Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

टेरेंस बनेंगे डांस मास्टर

terence became dance master

19 नवंबर 2012

नई दिल्ली।  कोरियोग्राफर टेरेंस लुइस देश भर में घूम कर आठ शहरों में डांस की क्लास देंगे। डांस क्लास के माध्यम से टेरेंस डांस को करियर के रूप में अपनाने को लेकर असुरक्षा और हीन भावना को खत्म करना चाहते हैं। लुइस जी टीवी पर आने वाले डांस कार्यक्रम 'डांस इंडिया डांस' के जज और प्रशिक्षक के रूप में चर्चा में आए थे। अपने डांस संस्थान 'टेरेंस लुइस एकेडमी' के जरिये उन्होंने बहुतों को डांस में पारंगत किया है।


लुइस कहते हैं कि "पांच साल पहले जब मैं 'डांस इंडिया डांस' में आया था तब मेरा उद्देश्य नृत्य कौशल को सम्मान दिलाना था। हमारे समय के बहुत से डांसर और कोरियोग्राफर जो डांस को करियर के रूप में अपनाना चाहते थे, वे असुरक्षा की भावना से ऐसा नहीं कर पाए।"


"अब इस मुकाम पर आकर मैं लोगों का ऐसा समुदाय खड़ा करना चाहता हूं जो न सिर्फ डांस पसंद करते हैं बल्कि स्वस्थ तन-मन और आत्मा के लिए डांस की जरूरत को समझते हैं।" टेरेंस का मानना है कि हर कोई डांस कर सकता है।


तेईस दिसम्बर तक चलने वाले डांस क्लासेज के जरिये टेरेंस लोगों को नृत्य को जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना चाहते हैं।


डांस मास्टर क्लास इस शनिवार मुंबई से शुरू होकर पुणे(18 नवम्बर), इंदौर(24 नवम्बर), बड़ौदा(9 दिसम्बर), कोलकाता(11 दिसम्बर), जयपुर(15 दिसम्बर), नई दिल्ली(16 दिसम्बर), होते हुए बेंगलुरू(23 दिसम्बर) में पूरा होगा।

More from: Khabar
33746

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020