Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

शिमला में पारा शून्य से नीचे

temperatur below zero in shimla


16 दिसंबर 2011

श्रीनगर| जम्मू एवं कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों में रात का तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में शुक्रवार का दिन मौसम का अब तक का सबसे सर्द दिन रहा।

स्थानीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "श्रीनगर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। यहां शुक्रवार इस मौसम का अब तक का सबसे सर्द दिन रहा।"

उन्होंने कहा, "अगले दो से तीन दिन तक मौसम इसी तरह सर्द रहेगा। इसके बाद घाटी में बह रही सर्द हवाओं से राहत मिलने की उम्मीद है।"

दक्षिणी कश्मीर के पहलगाम हिल स्टेशन पर न्यूनतम तापमान शून्य से 4.2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग स्की रिसॉर्ट में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकारी ने कहा, "लद्दाख क्षेत्र में स्थित लेह राज्य का सबसे सर्द शहर रहा। यहां शुक्रवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 13 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।"

लोगों ने शुक्रवार सुबह जल आपूर्ति नलों में पानी के बर्फ में तब्दील हो जाने की शिकायत की। कई इलाकों में नलों के आसपास आग जलाकर बर्फ पिघलाने की कोशिश की गई।

More from: Khabar
27524

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020