Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

टीवी समाजिक संदेश फैलाने का बेहतर माध्यम : अनिल कपूर

television has more audiances than films said by anil kapoor

26 सितम्बर 2012


मुम्बई। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर का कहना है कि बालिका शिशु को बचाने सम्बंधी संदेशों के प्रचार के लिए टेलीविजन बेहतर माध्यम है। अनिल 'बिकॉज आई एम ए गर्ल' अभियान से जुड़े हैं और उनका मानना है कि फिल्मों की तुलना में टीवी के अधिक दर्शक हैं। अनिल ने कहा, "टीवी के फिल्मों की तुलना में अधिक दर्शक हैं। विशेषकर गांवों और छोटे शहरों में महिलाएं और बच्चे बड़े पैमाने पर टीवी देखते हैं।"


उन्होंने कहा, "हर किसी को अपनी पटकथा में बालिका शिशु सम्बंधित संदेशों को शामिल करने का तरीका खोजना चाहिए, जो संदेश के फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।"


52 वर्षीय अनिल ने 'बिकॉज आई एम ए गर्ल' अभियान के मौके पर कहा, "अगर आप यह काम मनोरंजक तरीके से करते हैं, तो अधिक से अधिक लोग इसे देखेंगे..आप जानते हैं कि लोग मनोरंजन चाहते हैं क्योंकि पहले ही बहुत तनाव है।"

 

More from: Khabar
33072

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020